Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बाली भगत ने उच्च न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया

बीएजे के सदस्यों साथ बातचीत की, पीएचसी भवन के शीघ्र निर्माण की घोशणा की

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 26 Feb 2018

Last updated on: Feb 26, 2018, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने आज जानीपुर में उच्च न्यायालय परिसर का दौरा कर सरकारी दवाई खाने में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ पवन कोतवाल, सीनियर एडवोकेट तथा बार एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष बी एस सलाथिया, स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ गुरजीत सिंह, एनएचएम के मिशन निदेशक डॉ मोहन सिंह, जेकेपीसीसी के एमडी नईम अहमद, संयुक्त निदेशक योजना मदन लाल मंत्री के साथ थे। उन्होंने न्यायालय परिसर में पीएचसी भवन के निर्माण हेतु प्रस्तवित स्थल का निरीक्षण भी किया, जिसका 2012 में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों द्वारा नींव पत्थर रखा गया था। उच्च न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार इस परिसर में डायग्नास्टिक सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ बनाने हेतु वचनबद्ध है। उन्होंने मौजूदा डिस्पैंसरी के स्तर को बढाकर इसे पीएचसी बनाने का आश्वासन भी दिया तथा उन्होंने जेकेपीसीसी के अधिकारियों को तत्काल निर्देश भी जारी करते हुए कहा कि इसके लिए डीपीआर तैयार की जाये और प्रस्तावित स्थल पर एक सप्ताह के भीतर भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाये।

मंत्री ने बार एसोसिएशन के साथ राजकीय चिकित्सा कालेज, एसएमजीएस अस्पताल तथा गांधीनगर अस्पताल सहित जम्मू शहर में प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं को बढ़़ाने हेतु सरकार द्वारा उठाये गये कदमों तथा स्वास्थ्य परिदृश्य को भी साझा किया।इससे पूर्व बी एस सलाथिया ने बार एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के साथ न्यायालय परिसर पहुंचने पर मंत्री का स्वागत किया। सलाथिया ने अपने सम्बोधन में प्रस्तावित स्थल पर पीएचसी भवन के शीघ्र निर्माण तथा चिकित्सा सुविधाओं को बढाने की मांग की। उन्होंने गत दो वर्शो के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियों पर रोशनी भी डाली।उपाध्यक्ष सचिव गुप्ता, महासचिव प्रेमनाथ सडोत्रा, संयुक्त सचिव हिमांशु शर्मा, कोशाध्यक्ष चेतन मिश्री, आरपी शर्मा, जेपी नंदा, पवन मनी, सीएम शर्मा तथा अन्य सहित बीएजे के एडवोकेट तथा पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bali Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD