Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पूर्व और पश्चिम भारत को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम श्रीकृष्ण : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मथुरा , 24 Feb 2018

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर भारत को अगर जोड़ना है तो भगवान श्रीकृष्ण सबसे बड़े माध्यम हैं। उन्होंने यह बात मथुरा में उप्र ब्रजतीर्थ विकास का लोगो व वेबसाइट का लोकार्पण करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रजक्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, गीतों, नृत्य व मुरली वीणा की भूमि है। भारतीय शास्त्रीय संगीत पर ब्रजक्षेत्र की संस्कृति का बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण सोलह कलाओं के अवतार यानी पूर्ण अवतार हैं। इस क्षेत्र में जहां जाइए, वहां एक नया तीर्थ भगवान की लीला से जुड़ा हुआ मिलता है। इसलिए दुनिया में यह ब्रजभूमि अलग पहचान बनाकर रखती है। उन्होंने इसका उदाहरण लोहवन गांव के लोगों की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा बताया। उन्होंने कहा कि एक भावनात्मक रिश्ता जब आस्था में बदलती है तो यह आस्था भारतीय राष्ट्रीयता को मजबूती प्रदान करती है।योगी ने कहा कि ब्रजक्षेत्र के लोग सौभाग्यशाली हैं। रसखान ने भी इस भूमि के महत्व का वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' के तहत पीलीभीत के उत्पाद बांसुरी को भी शामिल किया गया है। ब्रजक्षेत्र विकास के लिए बहुत योजनायें तैयार की गई हैं। साथ ही, उप्र ब्रजतीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। भारत में धार्मिक व आध्यात्मिक ²ष्टि से पर्यटकों को आकर्षित करने तथा प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए रामायण सर्किट, कृष्णा सर्किट व आध्यात्मिक आदि सर्किटों का विकास किया जा रहा है। 

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD