Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना में रोड शो के दौरान कांग्रेस के राजा वड़िंग के हक में उमड़ी भारी भीड़ बिकाऊ राजेंद्र राणा कमल खरीद उम्मीदवार, लालच में बेचा ईमान : सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र का हनुमान बनकर भाजपा को विजयी बनाने का काम करे चंडीगढ़ की जनता : स्मृति ईरानी आप सरकार के मुख्यमंत्री जो कहते हैं वह कभी नहीं करते: राजनाथ सिंह आप सांसद राघव चड्ढा ने श्री आनंदपुर साहिब से आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया प्रचार आप सांसद संजय सिंह ने मलविंदर कंग के लिए नया गांव में किया प्रचार कांग्रेस के मुस्लिम नेता नफीस त्यागी हुए भाजपा में शामिल अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट

 

मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली कमेटी द्वारा पी.पी.एस.सी सदस्यों और सूचना कमीश्नरों के लिए राज्यपाल को नामों की सूची पेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 22 Feb 2018

मुख्यमंत्री पंजाब, कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली उच्च-स्तरीय कमेटी द्वारा आज पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) के सदस्यों की नियुक्ति के लिए पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह बदनौर को 6 नामों  की सूची पेश की गई। कमेटी द्वारा पंजाब राज्य सूचना आयोग में सूचना कमीश्नरों की नियुक्ति के लिए भी दो नामों की पेशकश की गई।इन नामों में श्री अमर प्रताप सिंह विर्क (आई.ए.एस), श्री गुरप्रताप सिंह मान, श्रीमती जमीत कौर तेज़ी, श्री लोक नाथ अंगरा और प्रो. नीलम ग्रेवाल के नाम की पी.पी.एस.सी. आधिकारिक तौर पर और श्री सुप्रीत घुम्मन का नाम अन-अधिकारित मैंबर के तौर पर शामिल हैं। सूचना कमीश्नरों की नियुक्ति के लिए कमेटी ने श्री खुशवंत सिंह और श्री संजीव गर्ग के नाम की सिफारिश की है।पी.पी.एस.सी. सदस्यों की नियुक्ति संबंधी इस उच्च स्तरीय मीटिंग में शामिल मुख्यमंत्री, पंजाब, पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह और विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खहरा ने खोज कमेटी द्वारा दिए नामों का प्रस्ताव राज्यपाल के समक्ष पेश करने से पहले उनपर विचार किया।विचार विमर्श के दौरान श्री खैहरा ने श्री लोक नाथ अंगरा को शामिल करने पर ऐतराज़ जताया और कहा कि इस पोस्ट के लिए चयन किया गया दूसरा उम्मीदवार बेहतर है। इसपर श्री खैहरा का ऐतराज़ दजऱ् कर लिया गया, जबकि इस मामले में मुख्यमंत्री और स्पीकर ने श्री लोक नाथ अंगरा को शामिल करने के लिए सहमति जताई।सूचना कमीश्नरों की नियुक्ति के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी में कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत के अलावा मुख्यमंत्री और श्री सुखपाल सिंह खैहरा शामिल थे जिन्होंने खोज कमेटी की तरफ से चयन किये नामों पर विचार किया।श्री खैहरा ने श्री संजीव गर्ग को शामिल करने पर आपत्ति जाहिर की परन्तु कमेटी का बहुमत संजीव गर्ग के हक में रहा जिससे खुशवंत सिंह के नाम के साथ उनकी भी सिफारिश की गई।

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD