Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आचार्य देवव्रत तथा जय राम ठाकुर ने नालागढ़ में स्वच्छता अभियान में लिया भाग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नालागढ़ , 22 Feb 2018

Last updated on: Feb 22, 2018, 00:00 IST

राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन ज़िला के नालागढ़ में स्वच्छ भारत अभियान की कड़ी में ‘क्लीन नालागढ़-ग्रीन नालागढ़’ अभियान के अवसर पर अपने संबोधन में समूचे नालागढ़ क्षेत्र में एक बृहद स्वच्छता अभियान चलाने के लिए औद्योगिक संघ नालागढ़ के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में स्वच्छता अभियान के प्रभावी प्रबन्धन के लिए औद्योगिक क्षेत्र को खण्डों में विभाजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि परवाणु से लेकर बद्दी तक तथा राज्य के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई अभियान के बेहतर प्रबन्धन तथा संचालन के लिए एक क्षेत्रीय अधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने कहा यदि स्वच्छता के लिए उठाए गए कदमों को भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रखा जाए तो बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ राज्य का आदर्श औद्योगिक क्षेत्र बन सकता है। राज्यपाल ने कहा कि अन्तरात्मा और अन्तःकरण को साफ रखना आवश्यक है, और हमें व्यवहारिक जीवन में भी अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शास्त्रों, वेदों तथा अन्य ग्रन्थों में यह उल्लेख है कि वातावरण को स्वच्छ रखकर व्यक्ति किस प्रकार से अपने शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रख सकता है। उन्होंने कहा कि हमें कुदरत के उपहार को बचाकर रखना है और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए ईमानदारी से व्यवहारिक योगदान करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता अभियान को एक राष्ट्रीय आन्दोलन बनाने पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मत था कि सत् कर्म, आत्मा तथा स्वच्छ वातावरण मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सुन्दरता का विनाश करने तथा वातावरण को दूषित करने के लिए मनुष्य ही जिम्मेवार है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए हमें समूचे राज्य को हरा-भरा व स्वच्छ तथा रहने योग्य स्थल बनाने के लिए कृतसंकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने पर्यावरण तथा पारम्परिक जल स्रोतों को साफ-सुथरा रखने के अलावा ठोस एवं तरल कचरे का कुशल प्रबन्धन एवं उपचार करके ही ‘स्वच्छ भारत’ के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि लोगों का बढ़चढ़ कर अभियान में भाग लेने से स्वच्छ भारत मिशन एक राष्ट्रीय आन्दोलन के रूप में परिवर्तित हो गया है। स्वच्छ भारत आन्दोलन के माध्यम से लोगों में जिम्मेवारी की भावना उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि देशभर में स्वच्छता गतिविधियों में लोगों द्वारा सक्रियता से भाग लेने से महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत का सपना पूरा होता हुआ दिख रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के प्रत्येक गांव को 2 अक्तूबर, 2019 तक स्वच्छ बनाने के लिए पांच वर्ष का लक्ष्य निश्चित किया है, और हमें साथ मिलकर स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए स्वच्छता अभियान को एक राष्ट्रीय आन्दोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वच्छता अभियानों का राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में बहुत अधिक महत्व है, जहां काफी अधिक औद्योगिक कचरा व तरल मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि हमें सफाई को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पूर्व शासनकाल के दौरान जब वह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री थे, प्रत्येक पंचायत को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए राज्य की सभी 3243 पंचायतों में स्वच्छता अभियान आरम्भ किया था। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष पूरी तरह खुले में शौचमुक्त घोषित होने वाला हिमाचल देश का दूसरा राज्य है। उन्होंने कहा कि जनवरी, 2018 में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार देश के 3,07,349 गांवों और 296 ज़िलों को खुले में शौचमुक्त घोषित किया जा चुका है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के साथ नालागढ़ के चौंकीवाला में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। श्री एनके अग्रवाल तथा श्री सुबोध गुप्ता ने नालागढ़ औद्योगिक संघ की ओर से 2.51 लाख रुपये का चैक, माईक्रोटेक इंटरनेशनल ने 5,11 लाख रुपये तथा देव रेसिन्स प्राईवेट लिमिटेड और इंडेग रबड़ नालागढ़ ने एक-एक लाख रुपये के चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, विधायक सर्वश्री लखविन्द्र राणा, परमजीत सिंह (पम्मी), पूर्व विधायक श्री केएल ठाकुर, श्रीमती विनोद चन्देल तथा श्री राम कुमार चौधरी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर, औद्योगिक संघ नालागढ़ के अध्यक्ष श्री सुबोध गुप्ता, क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD