Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

जय राम ठाकुर के नालागढ़-स्वारघाट राष्ट्रीय उच्च मार्ग को 30 जून तक पूरा करने के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नालागढ़ , 22 Feb 2018

Last updated on: Feb 22, 2018, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन ज़िले के विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ के निचला खेड़ा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नालागढ़-स्वारघाट राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य 30 जून, 2018 तक पूरा करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने बंगाना कॉलोनी से चौंकीवाला सड़क के निर्माण तथा पांच करोड़ रुपये की लागत से चौकीवाल से ढेरोवाल सड़क के नवीकरण के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि नालागढ़ में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना से जुड़ी मांग का मामला केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से उठाया जाएगा और शीघ्र ही इस संबंध में एक प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों का बिना किसी भेदभाव से समान विकास करेगी और यह बात मायने नहीं रखती है कि विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व भाजपा अथवा कांग्रेस के विधायक द्वारा किया जा रहा है। मेरे लिए प्रदेश के सभी लोग एक समान है और मेरी सरकार सभी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता को अपना रही है और पारदर्शी तथा स्वच्छ प्रशासन प्रदान करने के लिये कृतसंकल्प है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सरकार के लगभग 54 दिनों में किए गए कार्यों को जानने के लिए उत्सुक हैं और वे सरकार से इसका उत्तर जानना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने क्या किया है और कितनी भूल की है, राज्य की जनता उनसे जबाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य को कर्ज में धकेल कर रख दिया और प्रदेश पर 46,500 करोड़ रुपये का ऋण है। चुनाव के नजदीक कांग्रेस नेताओं ने बिना किसी बजट प्रावधान के बे-हिसाब परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। 

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश को सेवानिवृत अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा था, जो राज्य के लोगों के कल्याण के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कार्य कर रहे थे। ये थके-हारे सेवानिवृत अधिकारी एकमात्र कांग्रेसी नेता के स्वार्थपूर्ण उद्देश्य के लिए कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने ऐसे अधिकारियों को घर बिठाया है।इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने निचला खेड़ा, खेड़ा घराट, गांवों के समूह के लिए 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखी। इस योजना क्षेत्र के पांच गांवों की 3242 आबादी लाभान्वित होगी।ट्रक ऑपरेटर संघ नालागढ़ ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये के अंशदान का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए संघ का आभार व्यक्त किया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने वर्तमान सरकार द्वारा बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिये आयुसीमा 80 वर्ष से घटाकर  70 वर्ष करने के निर्णय के अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की सराहना की।पूर्व विधायक श्री के.एल. ठाकुर ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने नालागढ़-स्वारघाट राष्ट्रीय उच्च मार्ग के कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया। इसके लिए पहले ही 121 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं और पूर्व सरकार के कार्यकाल में इस कार्य में बेवजह देरी की गई। उन्होंने अनुमानित 2.63 करोड़ रुपये की लागत की बंगाणा कॉलोनी से चौंकीवाला सड़क को चौड़ा करने का आग्रह किया। उन्होंने चौंकीवाला से ढेरोवाल सड़क की मुरम्मत करने तथा विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के निर्माण का भी आग्रह किया। उन्होंने 50 गांवों को लाभान्वित करने वाली रामशहर पेयजल आपूर्ति योजना का कार्य शीघ्र आरम्भ करने तथा नालागढ़ में ट्रामा सेंटर स्थापित करने के लिये भी आग्रह किया।विधायक श्री परमजीत सिंह (पम्मी), पूर्व विधायक श्री गोविन्द शर्मा तथा श्रीमती विनोद चन्देल, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD