Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रोहित शर्मा ने शतक के शांत जश्न का राज खोला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पोर्ट एलिजाबेथ (दक्षिण अफ्रीका) , 14 Feb 2018

Last updated on: Feb 14, 2018, 00:00 IST

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पांचवें वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाए गए शतक के शांत जश्न का राज खोल दिया है। रोहित के साथ हुई गलतफहमी के कारण कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे रन आउट हो गए थे। रोहित ने कहा कि दो खिलाड़ियों के आउट होने के बाद दबाव उन पर आ गया था और वह अपनी लय को बरकरार रखने पर ध्यान देना चाहते थे। मंगलवार देर रात हुए मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से मात देते हुए छह वनडे मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है। रोहित ने मैच के बाद कहा, "मुझसे पहले दो खिलाड़ी रन आउट हो गए थे, इसलिए जश्न मनाने की कोई बात नहीं थी। यह निर्भर करता है कि आपका मूड किस तरह का है। दो बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मैं सिर्फ अपनी लय को बरकरार रखना चाहता था और जश्न मेरे दिमाग में नहीं था।"यह भारत की दक्षिण अफ्रीका में पहली वनडे सीरीज जीत है। रोहित ने इसमें अहम योगदान दिया था और पांचवें वनडे में 115 रनों की पारी खेली थी। रोहित का यह दक्षिण अफ्रीका में पहला शतक भी है। फॉर्म में वापसी पर रोहित ने कहा, "मैं सिर्फ तीन मैचों में आउट हो गया था। आप तीन मैच बाद कैसे कह सकते हैं कि फॉर्म अच्छी नहीं है। आप लोग एक मैच के बाद खिलाड़ी को अच्छी फॉर्म में बता देते हैं और अगर कोई तीन मैच में अच्छा न करे तो उसे आप खराब फॉर्म में बता देते हैं।"अपने पिछले दक्षिण अफ्रीकी दौरे को लेकर रोहित ने कहा, "2013 में बात अलग थी। मैं मध्यक्रम के बल्लेबाज से सलामी बल्लेबाज बना था। मैं अब जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं उसमें मैंने काफी सीखा है।"

 

Tags: Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD