Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यसभा टीवी को भाजपा टीवी नहीं बनाएं : गुलाम नबी आजाद

गुलाम नबी आजाद
गुलाम नबी आजाद
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Feb 2018

Last updated on: Feb 07, 2018, 00:00 IST

राज्यसभा टीवी पर कवरेज देने में विपक्षी पार्टियों के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने बुधवार को सदन से लोक प्रसारक को भाजपा टीवी में नहीं बदलने का आग्रह किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, "यह एक गंभीर मुद्दा है। सभी राजनीतिक पार्टियों को राज्यसभा टीवी द्वारा उचित कवरेज मिलना चाहिए। राज्यसभा टीवी पर डेरेक ओ' ब्रायन के भाषण का करीब पांच मिनट का हिस्सा प्रसारित नहीं किया गया।"आजाद ने कहा, "यह राज्यसभा टीवी है, इसे भाजपा टीवी मत बनाइए।"गुलाम नबी आजाद ने तृणमूल नेता ओ' ब्रायन के आरोप के बाद यह टिप्पणी की। डेरेक ओ' ब्रायन ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में उनके पहले पांच मिनट के भाषण को ब्लैकआउट कर दिया गया।ओ' ब्रायन ने कहा कि राज्यसभा टीवी ने उनके भाषण का प्रसारण बंद कर दिया था।बाद में आजाद ने इस मामले की एक सर्वदलीय समिति द्वारा जांच की मांग की।आजाद ने कहा, "मैं सोमवार की रात राज्यसभा टीवी देख रहा था और मैंने पाया कि 98 फीसदी कवरेज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के भाषण को दिया गया, जबकि विपक्षी दलों के विचारों को सिर्फ 16 सेकेंड प्रसारित किया गया।"आजाद ने कहा, "ऐसा मत कीजिए। इस मामले की सर्वदलीय प्रतिनिधियों द्वारा जांच की जरूरत है।"समाजवादी पार्टी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि राज्यसभा टीवी भारतीय जनता पार्टी का टीवी बन गया है।

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD