Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा के हर गलत फैसले का डटकर विरोध करेंगे : संजय रतन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालामुखी , 25 Jan 2018

Last updated on: Jan 25, 2018, 00:00 IST

पूर्व विधायक संजय रतन ने आज यहां कहा कि  चुनावी हार के बाद वह आने वाले दिनों में चुप्प नहीं बैठेंगे। व सत्तारूढ़ दल के हर  जन विरोधी फैसले का पूरी तरह डटकर विरोध करेंगे। ज्वालामुखी मंडल कांग्रेस की ओर से चुनावी हार के बाद आयोजित मंथन बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये संजय रतन ने अपने  विरोधी रमेश धवाला को भी आड़े हाथों लिया। व कहा कि धवाला  जिस तरीके से सरकारी कर्मचारियों को डराने धमकाने की राजनिति कर रहे हैं। वह गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ज्वालामुखी के अस्पताल को बदलने का फैसला जनहित में लिया था। व बस अड्डे की भीड़ से दूर ले जाना कोई गलत फैसला नहीं था। संजय रतन ने हैरानी जताई कि अब धवाला अस्पताल पर ही चुनाव जीतते ही निचले स्तर की राजनिति कर रहे हैं। व कह रहे हैं कि अस्पताल को पुरानी जगह लाया जायेगा।  उन्होंने जानना चाहा कि करोड़ों रूपये के भवन व आवास जो अस्पताल के मानदंडों पर बने हैं। वहां क्या पशु बांधे जायेंगे।  संजय रतन ने कहा कि ज्वालामुखी के लिये उन्होंने करोड़ों रूपये की विकास योजनायें स्वीकृत करवाई हैं। लेकिन इसके बावजूद उन योजनाओं में किसी प्रकार का बदलाव लाने का प्रयास धवाला करेंगे। तो कांग्रेस पार्टी चुप्प नहीं बैठेगी। संजय रतन ने कहा कि मंदिर में पिछले पांच सालों में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में मंदिर में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ नहीं हुई। मंदिर न्यास में जब एक न्यास के सदस्यों को पैसा चोरी करते पकड़ा गया,तो हमनें तुरंत कार्रवाई की व उसे हटा दिया। लेकिन धवाला के समय ऐसा नहीं हुआ। व धवाला अब फिर चांदी घोटाले में शामिल लोगों को एक बार फिर मंदिर न्यास में मनोनीत करवा रहे हें।  धवाला लोगों को गुमराह करने के बजाये सीधे प्रदेश हाईकोर्ट में जायें। व पिछले बीस सालों की जांच करवायें।  ता कि सच्चाई सामने आ सके। 

 

Tags: SANJAY RATAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD