Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

बंगाल में सुभाष चंद्र बोस की 121वीं जयंती पर कई कार्यक्रम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 23 Jan 2018

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को दिग्गज स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 121वीं जयंती उल्लासपूर्वक मनाई गई। जगह-जगह उन्हें पुष्पांजलि दी गई, देशभक्ति गीत गाए गए, सभाएं व रैलियां की गईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंदिरा गांधी सरणी पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।राज्य के मंत्री सब्रता मुखर्जी, इंद्रानिल सेन व चंद्रिमा भट्टाचार्य, कवि सुबोध सरकार, लेखक नरसिंह प्रसाद भादुड़ी व कई जानी मानी शख्सियतों, नौकरशाहों व पुलिस अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे।बोस के 1897 में जन्म के ठीक समय अपरान्ह 12.15 मिनट पर एक अलार्म की आवाज के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया।नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए ममता बनर्जी ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए सभी तबकों के लिए बिना भेदभाव के कार्य की प्रतिबद्धता जताई।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि केंद्र सरकार ने नेताजी के जन्म दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया है। ममता ने कहा, "नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को अभी तक राष्ट्रीय अवकाश नहीं घोषित किया गया है। 

क्या इतना सम्मान हम उनके प्रति नहीं दिखा सकते? राज्य सरकार सालों पहले 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर चुकी है।"ममता ने केंद्र से बोस के 1945 से गायब होने पर बने रहस्य को भी साफ करने की मांग की।नेताजी के पैतृक घर 'नेताजी भवन' में एक अन्य समारोह में राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने नेताजी को देश के स्वतंत्रता संग्राम के बड़े नेताओं में एक बताया।इस कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस के रिश्तेदार नेताजी रिसर्च ब्यूरो निदेशक सुगता बोस व चेयरपर्सन कृष्ण बोस भी मौजूद रहीं।समारोह के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।वामपंथी पार्टियों ने अपनी रैली में बोस के जन्म दिवस को देश प्रेम दिवस के रूप में घोषित करने की मांग की । इसका नेतृत्व माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने किया।इसके अलावा स्कूली छात्रों, स्थानीय क्लबों व सामाजिक संगठनों ने धूमधाम से नेताजी का जन्मदिन मनाया।

 

Tags: Mamata Banerjee , SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD