Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला

 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 112 असाधारण रूप से कामयाब (अचीवर) महिलाओं को सम्मानित किया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jan 2018

महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने आज नई दिल्ली में 112 असाधारण रूप से कामयाब (अचीवर) महिलाओं को सम्मानित किया।  इस अवसर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सुश्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित थीं। ये ‘फर्स्ट लेडीज‘ असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाली ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में मील का पत्थर स्थापित किया है। इनमें पहली महिला मर्चेंट नेवी कैप्टन, यात्री रेलगाड़ी की पहली ट्रेन ड्राइवर, पहली महिला फायर फाइटर, पहली महिला बस ड्राइवर, अंटार्टिका में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला आदि शामिल हैं।‘फर्स्ट लेडीज‘ का स्वागत करती हुई महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने कहा कि ‘फर्स्ट लेडीज महिलाओं का एक ऐसा अनोखा समूह है जो उपलब्धि के अपने संबंधित क्षेत्र में पहली महिला हैं और हर ऐसी महिला सम्मानित किए जाने की हकदार है। उन्होंने कहा कि ‘आपकी उपलब्धियां दूसरी महिलाओं को भी आगे आने को प्रेरित करेंगी। श्रीमती मेनका संजय गांधी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विभिन्न तरीकों से महिला अचीवरों को सम्मानित करने के लिए ऐसे ही समारोहों का आयोजन करता रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने ‘फर्स्ट लेडीज‘ को बधाई दी एवं उम्मीद जताई कि उनकी संख्या अधिक से अधिक बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और किसी भी क्षेत्र में प्रथम महिला का सम्मान पाना निश्चित रूप से किसी भी महिला के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सुश्री अनुप्रिया पटेल ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ‘फर्स्ट लेडीज‘ के इस अभिनव पहल के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भावना के अनुरूप है और महिला अचीवर देश भर की महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल और प्रेरणा का काम करेंगी।इस अवसर पर ऐश्वर्या राय बच्चन भी उपस्थित थीं एवं उन्होंने भी फर्स्ट लेडीज के साथ बातचीत की।इस अवसर पर इन महिलाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया। फेसबुक एवं डीडी न्यूज ने इस अनूठी पहल के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ साझीदारी की है।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 8 मार्च को ऐसी महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करता है जिन्‍होंने समाज में काफी योगदान दिया है लेकिन उनकी उपलब्धियों का कोई उल्लेख नहीं हुआ है।

 

Tags: Maneka Gandhi , Harsimrat Kaur Badal , Anupriya Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD