Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

मध्य प्रदेश उपचुनाव : ज्योतिरादित्य सिंधिया बनाम शिवराज सिंह चौहान सरकार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 19 Jan 2018

मध्य प्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले के दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कांग्रेस और उसके सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी व शिवराज सिंह चौहान के लिए बड़ी चुनौती है। यही कारण है कि तारीख के ऐलान से पहले ही उपचुनाव में जीत के लिए सिंधिया बनाम भाजपा और शिवराज सरकार ने पुरजोर जोर लगा दिया है। राज्य के अशोकनगर के मुंगावली और शिवपुरी के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हैं, इन दोनों ही स्थानों से कांग्रेस विधायक थे और उनका निधन होने से उपचुनाव होने वाले हैं। अभी तारीखों का ऐलान तो नहीं हुआ है, मगर दोनों ही क्षेत्रों में चुनावी रंग पूरी तरह चढ़ चुका है।कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया कमान संभाले हुए हैं, तो दूसरी ओर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और लगभग एक दर्जन मंत्री तथा संगठन के कई पदाधिकारी जोर लगाए हुए हैं।ग्वालियर-चंबल अंचल के वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल का कहना है कि अशोकनगर और शिवपुरी दोनों ही जिले सिंधिया परिवार के प्रभाव वाले क्षेत्र हैं, यहां से सिंधिया सांसद भी हैं। इसके अलावा सिंधिया का इन क्षेत्र के लोगों से सतत संपर्क रहता है, साथ ही उनका ग्लैमर अभी बरकरार है। 

ऐसे में भाजपा और उसकी सरकार के लिए कांग्रेस से यह विधानसभा क्षेत्र छीनना आसान नहीं है। इस इलाके की बीते एक माह की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर दौड़ाएं तो एक बात साफ हो जाती है कि भाजपा ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में शिवराज मंत्रिपरिषद के सदस्य नरोत्तम मिश्रा, रुस्तम सिंह, जयभान सिंह पवैया, उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, लाल सिंह आर्य, भूपेंद्र सिंह यहां का दौरा कर चुके हैं। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद प्रभात झा भी बैठकों का हिस्सा बन चुके हैं। तो दूसरी ओर कांग्रेस से अकेले सिंधिया मोर्चा संभाले हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव व सांसद कांतिलाल भूरिया एक-एक दौरा कर चुके हैं।राजनीति के जानकारों की मानें तो भाजपा का सारा जोर कोलारस क्षेत्र पर है, मुंगावली में वह ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री चौहान अब तक छह से ज्यादा दौरे कर चुके हैं। उन्होंने कोलारस के सहरिया आदिवासियों में कुपोषण कम करने के लिए हर परिवार को एक हजार रुपये मासिक भत्ता देने का ऐलान किया, साथ ही जमीन का पट्टा व मकान देने की घोषणा की। कोलारस में 15 हजार से ज्यादा सहरिया आदिवासी मतदाता हैं। 

सिंधिया अपने दौरों के दौरान शिवराज सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं। उनके शिवराज सरकार पर तीखे हमले जारी हैं। उनका कहना है, "शिवराज सरकार किसान विरोधी है, किसानों को अपना हक मांगने पर गोली मिलती है। इसलिए जब तक इस सरकार को उखाड़ नहीं फेंकता हूं, तब तक फूलों की माला नहीं पहनूंगा।"यहां शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भी कोलारस का दौरा कर चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने सिंधिया का नाम लिए बगैर हमला बोला। कार्तिकेय ने किरार जाति के मतदाताओं को रिझाने के लिए अपने पिता द्वारा आमजन के लिए किए गए कार्यो का ब्यौरा दिया।राकेश अचल कहते हैं कि मुंगावली और कोलारस के विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव कई लिहाज से अहम हैं, क्योंकि यह विधानसभा चुनाव से पहले के उपचुनाव हैं। यह क्षेत्र सिंधिया परिवार के प्रभाव का है, शिवपुरी से भाजपा की विधायक यशोधरा राजे सिंधिया हैं। वे प्रचार में कितनी रुचि लेती हैं, यह भी भाजपा के लिए अहम सवाल बना हुआ है। इन दो विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव और अहम इसलिए हो जाते हैं, क्योंकि यह क्षेत्र का संसदीय क्षेत्र ज्येातिरादित्य सिंधिया का है और उन्हें कांग्रेस का भावी मुख्यमंत्री का चेहरा माना जा रहा है। वहीं भाजपा और सरकार के लिए प्रतिष्ठापूर्ण इसलिए है, क्योंकि पिछले दिनों अटेर और चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा की हार हुई है। वैसे इन दोनों क्षेत्रों से कांग्रेस के ही विधायक थे। अब सब की नजर मुंगावली व कोलारस पर है। 

 

Tags: ELECTION SPECIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD