Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

अजय टमटा ने 60वें भारत अंतर्राष्ट्रीय परिधान मेले का उद्घाटन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

17 Jan 2018

Last updated on: Jan 17, 2018, 00:00 IST

कपड़ा राज्य मंत्री श्री अजय टमटा ने आज यहां प्रगति मैदान में 60वें भारत अंतर्राष्ट्रीय परिधान मेले (आईआईजीएफ) का उद्घाटन किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने कहा कि परिधान क्षेत्र रोजगार देने वाला सबसे बड़ा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि आईआईजीएफ एक ऐसा विशाल मंच है, जहां विदेशी परिधान क्रेता और परिधान निर्यातक, दोनों हिस्सा लेते हैं। मेले में भारत के लगभग आधे राज्य हिस्सा ले रहे हैं। श्री टमटा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘टैक्सटाइल पैकेज’ से कपड़ा क्षेत्र को बहुत फायदा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार 200 मिलियन अमरीकी डॉलर का व्यापार हुआ था। उन्होंने मेले में हिस्सा लेने वाले खरीददारों और निर्यातकों को शुभकामनाएं दीं।3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय परिधान मेला प्रगति मैदान के हॉल नम्बर 11, 12 और 12 ए में आयोजित किया जा रहा है। मेले के इस संस्करण में यूरोपीय संघ, अमरीका और अन्य पश्चिमी बाजारों के शरदकालीन परिधानों का प्रदर्शन किया जा रहा है।इस अवसर पर एईपीसी के अध्यक्ष श्री एचकेएल मागू ने मेले और उद्योग में आने वाले भारी बदलाव के लिए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेले का बड़े पैमाने पर विकास हुआ है और वह एशिया में सबसे बड़ा और लोकप्रिय मंच बन गया है। उन्होंने कहा कि यहां विदेशी परिधान क्रेता उत्पादों और भारत के निर्माताओं के साथ कारोबारी सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुल 294 निर्यातक मेले में भाग ले रहे हैं। ये निर्यातक महिलाओं, पुरूषों और बच्चों के परिधान और अन्य वस्त्रों का प्रदर्शन कर रहे हैं। 95 देशों के क्रेता इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें से ब्राजील, स्पेन, जापान, उरुग्वे, इंग्लैंड, हांगकांग और अमरीका के खरीददारों ने मेले में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण करवा लिया है।आईआईजीएफ सभी तीन दिनों के दौरान दिन में दो बार फैशन-शो का आयोजन कर रह है। इसके अलावा सबसे सुंदर स्टॉलों को 18 जनवरी 2018 को एक पुरस्कार समारोह में स्वर्ण, रजत और कांस्य ट्राफियां प्रदान की जाएंगी।

 

Tags: Ajay Tamta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD