बागवानी मंत्री सईद बशारत अहमद बुखारी ने आज विधान परिशद मे बताया कि सरकार ने आजोत, देगवार, मल्दयान, खैरी-करमारा, मानकोट, सागरा और घनी में उच्च घन्तव, सामान्य उच्च घन्तव पौधारोपण और पीकननट गांव के विकास सहित पुंछ में बागवानी क्षेत्र के प्रोत्साहन हेतु नवीन कदम उठाये हैं। प्रदीप शर्मा के एक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि वर्श 2016-17 में हवेली पंुछ की राजपुरा नर्सरी में 333 आयातित उच्च घन्तव सेब के पौधे लगाये गये है।इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पुंछ की जलवायु स्थिति कश्मीर संभाग की शोपियां और उडी की तरह ही है परंतु यह सेब उत्पादन के लिए नही है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पुंछ मे अखरोट का उत्पादन शोपियां के बराबर है।अनुपूरक प्रष्न के उत्तर मे मंत्री ने कहा कि फलों की विषेश प्रजाजातियों को उगाने के लिए उचित जलवायु का पता लगाने हेतु राज्य के लिए बागवानी नीति तैयार करने हेतु एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है। उनहोंने कहा कि इस कदम का उददेष्य राज्य के विभिन्न हिस्सों में पूरी बागवानी क्षमता को बढावा देना है।इसी बीच शाम लाल भगत और नरेश कुमार गुप्ता के अनुपूरक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि उच्च घन्तव वाले सेब के पौधे लगाने और यहां पर बढने वाले फलों के उत्पादों हेतु चिनाब घाटी में योजना में शामिल किया गया है। सरकार क्षेत्र में फल मंडियां स्थापित करेगी।