Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें मीत हेयर और अमन अरोड़ा ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई को सच्चाई की जीत बताया सत्यमेव जयते - यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है: आप पंजाब में मौजूदा शासन में सभी स्तरों पर गुंडागर्दी हो रही है : विजय इंदर सिंगला सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता

 

हिंसा फैलाते 'हिंदुत्व' को नकारें : नयनतारा सहगल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 14 Jan 2018

दिग्गज लेखिका नयनतारा सहगल ने कहा है कि वर्तमान राजनीतिक हालात 'किसी के भी हित में नहीं' हैं। उन्होंने साथ ही हिंसा को बढ़ावा दे रहे 'हिंदुत्व' के विचार को खारिज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसका 'हिंदू धर्म से कुछ लेना देना नहीं' है। उन्होंने कहा, "अभी बहुत मुश्किल हालात हैं। वर्तमान राजनीतिक हालात में, ताकतें हर प्रकार के विरोध और असहमति को खत्म करने का प्रयास कर रही हैं। जो लोग उनसे असहमत हैं, वे मारे जा रहे हैं। उनमें से आखिरी इंसान गौरी लंकेश थीं।"लेखक ने आईएएनएस को बताया, "लेखक ही नहीं, मवेशियों को ले जा रहे लोगों को भी मारा जा रहा है। गोमांस रखने तक के संदेह में लोगों की हत्या की जा रही है।"सहगल ने शनिवार शाम को एपीजे कोलकाता साहित्य उत्सव 2018 के अवसर से इतर कहा, "इसका उपाय यही है कि हिंदुत्व का चोला उतारकर फेंक दिया जाए और इसे दरकिनार किया जाए। यह हिंसा फैला रहा है। यह एक बहुत खतरनाक विचारधारा है और इसका हिंदू धर्म से कोई लेना देना नहीं है। कई लेखक इस विचारधारा के खिलाफ खुलकर बोल और लिख रहे हैं।"उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म 'कोई आतंकवादी पंथ नहीं' है और न ही यह हिंसा को बढ़ावा देता है।सहगल ने कहा, "वर्तमान (राजनीतिक) हालात न सिर्फ लेखकों के लिए बल्कि किसी के लिए भी हित में नहीं हैं। जिसे भी वे पसंद नहीं करते, उनके खिलाफ मामले दर्ज कर देते हैं। उत्पीड़न और हत्याएं की जा रही हैं और बहुत ही खराब राजनीतिक माहौल है।

"सम्मानित लेखिका ने कहा कि भारत ने आजादी के समय लोकतंत्र को विकास से पहले रखने का फैसला किया था और साथ ही धर्मनिरपेक्ष रहना भी तय हुआ था। इस पर सभी को गर्व होना चाहिए।महोत्सव में 'महिला लेखिकाएं : शेपिंग ए न्यू इंडिया' सत्र के दौरान 'प्रभा खैतान वुमेन्स वॉयस अवॉर्ड' की घोषणा की गई।इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "मैं हमेशा महिलाओं और पुरुषों के बीच रेखा खींचने से नफरत करती रही हूं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे परिवार में पुरुष, महिलाओं के अधिकारों को पूरी तवज्जो देते हैं। मैं हमेशा से महिलाओं और पुरुषों के बीच साझेदारी में मजबूती से विश्वास रखती हूं।"बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैंने पढ़ने के दौरान पाया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया के लेखक अपने देशों की राजनीतिक परिस्थितियों से राजनीतिक रूप से काफी ज्यादा जुड़े हुए हैं। भारतीय लेखक भारत की परिस्थितियों से उतना अधिक नहीं जुड़े हैं।"उन्होंने कहा, "मुझे यह नहीं पता कि यह सही मूल्यांकन है या नहीं। लेकिन जो मैंने पढ़ा उससे मुझे यह महसूस हुआ। उन्होंने अपने देशों के विभिन्न राजनीतिक हालातों के बारे में बड़ी प्रबलता से लिखा है।"

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD