Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

बेरोजगारी के खात्मे खातिर 8 हजार किलोमीटर का सफर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2018

Last updated on: Jan 08, 2018, 00:00 IST

देश में बेरोजगारी की समस्या के खात्मे और उसके प्रति जागरूकता लाने के लिए एक एनजीओ ने 500 लोगों की टीम के साथ देशभर में 8000 किलोमीटर का सफर तय किया। इस जागृति यात्रा में नामचीन हस्तियों के साथ ही युवा एवं अनुभवी उद्यमियों ने हिस्सा लिया, जो कन्याकुमारी, बेंगलुरू, नालंदा, नई दिल्ली और अहमदाबाद जैसे कई स्टॉप पर लोगों एवं विशेषज्ञों के साथ चर्चा परिचर्चा की। एनजीओ जागृति सेवा संस्थान ने औद्योगिक क्रांति लाने के उद्देश्य से 24 दिसंबर को मुंबई से 15 दिवसीय रेल यात्रा यानी जागृति यात्रा शुरू की, जो अहमदाबाद में 7 जनवरी को समाप्त हुई। इस बीच पांच जनवरी को जागृति यात्रा दिल्ली पहुंची और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। जागृति सेवा संस्थान के कार्यकारी निदेशक आशुतोष कुमार का कहना है कि जागृति यात्रा भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में औद्योगिक क्रांति लाकर देश में बदलाव लाने की कोशिश है। आशुतोष ने कहा, "मुंबई से 10वीं जागृति यात्रा की शुरुआत 24 दिसंबर को हुई। इस बार जागृति यात्रा में समाज के अलग-अलग वर्गो और विभिन्न पृष्ठभूमि से आए 500 लोगों ने भाग लिया, जिसमें 50 फीसदी महिलाएं थीं।

 इस बार की यात्रा में लोग पांच अहम संकल्प (शपथ) ले रहे हैं जो यात्रा के उद्देश्य को राष्ट्रीय एकीकरण में पुनर्निर्देशित करेगा।" उन्होंने कहा, "पहला संकल्प हम उद्यम के माध्यम से भारत का निर्माण करना चाहते हैं, दूसरा हम युवाओं और महिलाओं को रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए सशक्त बनाना चाहते हैं, तीसरा हम भारत में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देंगे, आगे हम भारत के छोटे शहरों और गांवों पर ध्यान देंगे, और हम इस देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माता बनने के लिए सशक्त बनाएंगे।" जागृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष शशांक मणि त्रिपाठी ने बताया, "इस साल हम जागृति यात्रा की 10वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हम भारत के सभी राज्यों में फैले अपने समर्थकों और जागृति संस्थान के 4000 से ज्यादा छात्रों को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिनकी मदद से इस आंदोलन को सफलता मिली।" भोपाल के एक उद्यमी सोमैया ने कहा, "यह एक महत्वाकांक्षी ट्रेन यात्रा है जो उद्यमी को खोज और परिवर्तन के लिए सैकड़ों युवाओं को प्रेरित करती है। 

इस यात्रा का हिस्सा बनने में मुझे बहुत प्रसन्नता हुई और मैंने अपने सभी वरिष्ठ और जूनियर से भी बहुत कुछ सीख लिया।"दिल्ली में जागृति यात्रा की रोल मॉडल अंशु गुप्ता थीं, जो 2015 में रमन मैग्सेसे पुरस्कार की विजेता रह चुकी हैं। 1998 में गूंज संस्था की स्थापना कर चुकीं अंशु का मानना है कि कपड़े पहनना किसी व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। गूंज सामाजिक बदलाव के लिए शहरी कूड़े-करकट का प्रसंस्करण करती है। उनका लक्ष्य है, काम के लिए कपड़े। लोगों को उनके प्रयास के लिए पुरस्कार स्वरूप कपड़े-जूते-चप्पल, मसाले और अन्य चीजें दी जाती हैं। जागृति यात्रा के दौरान यात्रियों को विशेष चार्टर्ड ट्रेन से सभी जगहों पर ले जाया गया। यात्रियों ने ट्रेन में करीब 8 हजार किलोमीटर का सफर तय किया। एक संस्था के तौर पर जागृति अपनी 3 मुख्य पहलों, जागृति यात्रा, जागृति एंटरप्राइज नेटवर्क और जागृति एंटरप्राइज सेंटर से जिले के उद्यमियों के समर्थन के प्रयास में लगातार जुटा है। पिछले 9 सालों से जागृति यात्रा 1000 से ज्यादा उपक्रमों या उद्यमों के पोषण का आधार रही है, जिसने भारत के टियर 2 और टियर 3 शहरों में 20 लाख लोगों को प्रभावित किया है। 

 

Tags: Railways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD