Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

कर्नाटक के तीव्र विकास के लिए भाजपा को वोट दीजिए : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 07 Jan 2018

केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की सरकार के शासन पर जोर देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मतदाताओं से राज्य के तीव्र विकास के लिए आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को फिर से वोट देने का आग्रह किया।यहां पार्टी की एक रैली में उन्होंने कहा, यदि यहां भाजपा का शासन होगा तो कर्नाटक को गुजरात व हिमाचल की तरह फायदा होगा, जो केंद्र की राजग सरकार व प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं।आदित्यनाथ ने भाजपा के 90 दिनों के राज्यव्यापी नव कर्नाटक निर्माण परिवर्तन यात्रा के तहत लगभग 50,000 लोगों की एक सभा को संबोधित किया। आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के शासन के तहत बीते चार साल से कर्नाटक का विकास रुक गया है, जो मोदी सरकार की कई योजनाओं को लागू करने में विफल रही है।उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने राज्य के बेंगलुरू व अन्य नौ शहरों को अपनी महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया है, फिर भी राज्य सरकार ने इस राशि के इस्तेमाल या राज्य में जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए कोई कार्य नहीं किया है।

आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस सरकार लोगों को जाति व धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण करने में व्यस्त है और कानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति को रोकने में विफल रही है। इनके पास राज्य के विकास के लिए समय नहीं है, जो ज्ञान के क्षेत्र खास तौर से आईटी व बॉयोटेक में अभूतपूर्व विकास के लिए जाना जाता है।उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से सत्ता हासिल की और गुजरात में रिकॉर्ड छठीं बार जीत दर्ज की है।भाजपा 2008 में पहली बार कर्नाटक में सत्ता में आई और तीन मुख्यमंत्रियों के साथ पांच साल के बाद कांग्रेस के हाथों 2013 के चुनाव में हार गई।बीते साल 21 दिसंबर को हुबली में भाजपा की रैली को संबोधित करने के बाद आदित्यनाथ राज्य में दूसरी बार सभा को संबोधित कर रहे हैं।कर्नाटक राज्य इकाई के अध्यक्ष बी.एस. येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार व डी.वी. सदानंद गौड़ा, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री व राज्य के पार्टी प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर व राज्य इकाई के नेता जगदीश शेट्टार, के.एस. ईश्वरप्पा व ए.आर. अशोक ने भी रैली को संबोधित किया।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD