Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पंजाब सरकार ऋण माफी योजना का लाभ सभी योग्य लाभार्थी किसानों को देने के लिए वचनबद्ध : तेजवीर सिंह

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह द्वारा विशेष बैठक के दौरान एस.ए.एस.नगर की विकास व कल्याण योजनाओं की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 06 Jan 2018

Last updated on: Jan 06, 2018, 00:00 IST

पंजाब सरकार ऋण माफी योजना का लाभ सभी योग्य लाभार्थी किसानों को देने के लिए वचनबद्ध है और पहले चरण में 2.5 एकड़ तक ज़मीन के मालिक छोटे किसानों का 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ किया जा रहा है। इस पहले चरण के दौरान सहकारी बैंकों से लिए ऋण को माफ किया जायेगा जबकि दूसरे बैंकों से लिए कजऱ् को भी चरणबद्ध ढंग से माफ किया जायेगा। समस्त एस.डी.एम इस बात को यकीनी बनायें कि कोई भी योग्य लाभार्थी किसान ऋण माफी योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे। यह निर्देश मु य मंत्री पंजाब के प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह ने विशेष प्रमुख सचिव स. गुरकीरत कृपाल सिंह के साथ जि़ला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न विकास व कल्याण योजनाओं की समीक्षा लेने के लिए अधिकारियों से की विशेष बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि अगले चरण में 5 एकड़ तक और छोटे किसानों को भी 2 लाख रुपए तक का ऋण माफी का लाभ दिया जायेगा।प्रमुख सचिव ने बताया कि एस.ए.एस.नगर जि़ले के 2.5 एकड़ से कम ज़मीन के मालिक 5131 लाभार्थीयों में से 4019 योग्य लाभार्थीयों की पहचान हो चुकी है और बाकी रहते लाभपात्रों की तुरंत पहचान करने के लिए जि़ले के सभी एस.डी.एम और सहकारिता विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार को आदेश दिए गए हैं।श्री तेजवीर सिंह ने महात्मा गांधी सर्व विकास योजना के अंतर्गत सभी कल्याण योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीब और जरूरतमंद लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एस.ए.एस.नगर जि़ले के 339 गांवों में से 338 गांवों का इस स्कीम अधीन विभिन्न  जरूरतमंद लाभार्थीयों की पहचान का सर्वेक्षण पूर्ण हो चुका है। 

उन्होंने जि़ला अधिकारियों को हिदायत दी कि कल्याण स्कीमों के सभी संबंधित अधिकारियों को इस स्कीम के अंतर्गत अधीन जरूरतमंद लाभार्थीयों  की पहचान की सूचियां तुरंत संंबंधित विभागों को पहुंचाई जाएं जिससे सभी योग्य लाभार्थीयों को इन कल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि किसी भी कल्याण योजना का कोई भी योग्य लाभार्थी लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत अधिक से अधिक ऐसे विकास कार्य लिए जाएं जिनमें और अधिक रोजग़ार के अवसर पैदा किये जा सकें। उन्होंने घर घर रोजग़ार योजना का लाभ अधिक से अधिक बेरोजग़ार युवकों तक पहुंचाने और कौशल विकास योजना के अंतर्गत जरूरतमंद युवकों को व्यवसाय संबंधी पाठ्यक्रमों का प्रशिक्षण दिलाने को प्राथमिकता देने के लिए कहा। उन्होंने इस विशेष मीटिंग में बुढापा पैंशन, आटा-दाल स्कीम, सर्व शिक्षा अभियान और नशा छुडाओं और पूनर्वास योजनाओं का भी निरीक्षण किया। जि़ले के डिप्टी कमिशनर श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा ने भरोसा दिलाया कि सभी कल्याण स्कीमों का लाभ जरूरतमंद लाभार्थीयों तक पहुंचाना यकीनी बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी सर्व विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न कल्याण योजनाओं के 23667 जरूरतमंद योग्य लाभार्थीयों की पहचान की गई है। इस मीटिंग में अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर श्री चरनदेव सिंह मान, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री संजीव गर्ग, एस.डी.एम, सहायक कमिश्नर (जनरल), सहायक कमिश्रर (शिकायतें) सहित अन्य विभिन्न विभागों के जि़ला अधिकारी भी उपसिथत थे।

 

Tags: Chief Secretary Punjab , DC MOHALI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD