Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी

 

दिव्या पब्लिक स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम 'कल्चर फिऐस्टा-17 का आयोजन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Dec 2017

Last updated on: Dec 17, 2017, 00:00 IST

दिव्या पब्लिक स्कूल सेक्टर-44  स्थित 'कल्चर फिऐस्टा-17 एक वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में म्युनिसिपल कार्पोरेशन चंडीगढ़ के ज्वाइंट कमिश्नर (पीसीएस) तेजदीप सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करने उपरांत गणेश वंदना के साथ की गई जिसके बाद दिव्या एजुकेशनल सोसायटी के प्रेजीडेंट ओ.पी. गोयल द्वारा आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जहां प्री-नर्सरी के नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा  डांस प्रस्तुत किया गया वहीं नर्सरी व के.जी के छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। बच्चों द्वारा चंदा चमके गाने व शिक्षा के महत्व दीप शिखा पर भी डांस प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा बच्चों द्वारा हिप-हॉप, पैट्रीयोटिक डांस व माता यशोदा गानों को भी दर्शाया गया जिस पर छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।प्रोग्राम के दौरान 'लाडली-एक अहसास स्किट को पेश किया गया जिसमें पिता व बेटी के मजबूत रिश्ते की परिभाषा को दिखाया गया था जिसने वहां बैठे मेहमानों के दिलों को छू लिया और यह प्रस्तुति शो का मुख्य आकर्षण भी बनी रही। वहीं बच्चों द्वारा 'अंग दान सबसे महान एक स्किट पेश की गई जिसके जरिए अंगों का दान करने के महत्व का एक सामाजिक संदेश लोगों तक पहुंचा। इसके अलावा एक अन्य स्किट 'दि मर्चेंट ऑफ वेन्स भी कार्यक्रम के दौरान पेश की गई। बच्चों के समूह ने मेरा एक सपना सांग प्रस्तुत किया जिसे सुनकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए। इंडो वेस्टर्न डांस और जोश भरे भांगड़े ने दर्शकों को उत्साहित करने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने अपने इस प्रदर्शन से दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ दी। अच्छी परफॉर्मेंस वाले छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार बांटे गए। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कमल ने छात्रों व टीचरों द्वारा कार्यक्रम को अच्छा बनाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद किया जिसके बाद उन्होंने अपने स्कूल के सफर के  बारे में बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत राष्ट्रीय गान के साथ इसको संपन्न किया गया। 

 

Tags: Divya Public School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD