Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संवैधानिक जनादेश कायम रखने में विफल निर्वाचन आयोग : विपक्ष

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Dec 2017

Last updated on: Dec 14, 2017, 00:00 IST

विपक्षी दलों ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग की 'निष्क्रियता' को लेकर कड़ी आलोचना की। विपक्षी दलों ने गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई न करने को लेकर कहा कि चुनाव आयोग के इस रवैये ने उनकी विश्वसनीयता पर गलत छाप छोड़ी है। शुक्रवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पहले रणनीति बनाने के लिए संसद में बैठक के बाद विपक्षी दलों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "विपक्षी दल गुजरात चुनाव के दौरान और मतदान के दिन अहमदाबाद में रोड शो करने के लिए नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल साथियों द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की कड़ी शब्दों में आलोचना करते हैं।"बयान में कहा गया है, "चुनाव आयोग की निष्क्रियता वास्तव में चौंकाने वाली है क्योंकि संस्था अनुच्छेद 324 के तहत अपने संवैधानिक जनादेश को कायम रखने में नाकाम रही है।"

विपक्षी नेता की बैठक में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधया, नेशनल कांफ्रेंस के नाता फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के नरेश अग्रवाल, सीपीआई के डी. राजा, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन, एनसीपी के तारिक अनवर और राजद के जे.पी. यादव शामिल हुए थे। विपक्षी नेताओं ने कहा कि उल्लंघन के लिए कार्रवाई करने के बजाए, चुनाव समिति ने सत्तारूढ़ भाजपा को उल्लंघन की अनुमति दी और प्रधानमंत्री को मतदान के दिन 'कलवरी' को समर्पित करने की इजाजत दे दी।उन्होंने कहा कि इस कार्य का सीधा लाभ मतदाताओं के जरिए सत्तारूढ़ भाजपा को मिलेगा।नेताओं ने कहा, "निर्वाचन आयोग के इस दृष्टिकोण ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता पर एक गलत छाप छोड़ी है। विपक्षी पार्टी के नेताओं ने शरद यादव और अली अनवर को राज्यसभा की सदस्यता के लिए उचित प्रक्रिया के बिना अयोग्य ठहराए जाने के निराशाजनक निर्णय पर अपनी निराशा और नाराजगी व्यक्त की। नेताओं ने कहा, "यह निर्णय अनुचित और अन्यायपूर्ण है।"विपक्षी दल सोमवार को दोबारा मिलेंगे और शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

 

Tags: Ghulam Nabi Azad , Mallikarjun Kharge , Anand Sharma , Dr Farooq Abdullah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD