Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

चुनाव की पूर्व संध्या पर मनमोहन सिंह का गुस्सा आश्चर्यजनक : अमित शाह

अमित शाह
अमित शाह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 13 Dec 2017

Last updated on: Dec 13, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री को गुजरात में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले क्रोधित देखकर आश्चर्यचकित और खुश हैं। उन्होंने कहा कि सिंह ने इससे पहले कभी इस तरह की आक्रामक शैली का प्रदर्शन नहीं किया। शाह ने कहा, "हम आदरणीय मनमोहन सिहजी से पूछना चाहते हैं कि जब एक मुख्यमंत्री(नरेंद्र मोदी) को मौत का सौदागर कहा जाता है, तब उन्हें गुस्सा क्यों नहीं आता।"उन्होंने कहा, "वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित इस देश के प्रधानमंत्री को उनकी पार्टी के मणिशंकर अय्यर द्वारा 'नीच' कहा जाता है, लेकिन हम अभी भी मनमोहन सिंहजी से इस बयान की निंदा का इंतजार कर रहे हैं।"भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "तब मनमोहन सिहजी का क्रोध कहां चला जाता है, जब उनके मंत्रिमंडल द्वारा पास विधेयक को राहुल गांधी सरेआम फाड़ देते हैं। तब प्रधानमंत्री कार्यालय की गरिमा की चिता कहां चली जाती है।"

वहीं मनमोहन सिंह ने बुधवार को एक निजी चैनल पर 11 दिसंबर को जारी कड़े बयान को पढ़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर सहित अन्य नेताओं ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के घर पर रात्रि भोज में पाकिस्तानी राजनयिकों के साथ गुजरात चुनाव पर चर्चा की थी। सिंह ने इस संबंध में 11 दिसंबर को बयान जारी कर आरोपों से इंकार कर दिया था और कहा था कि बैठक में भारत-पाकिस्तान के संबंधों पर चर्चा हुई थी।शाह ने कहा कि वह गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को इतना उतावला देखकर 'खुश' हैं।शाह ने कहा, "मतदान से एक दिन पहले, राहुल गांधी और मनमोहन सिंहजी प्रधानमंत्री पर हमला कर रहे हैं। यह गुप्त बैठक के खुलासे के बाद हो रहा है, जिसे मनमोहन सिंहजी ने भारत-पाकिस्तान संबंध पर बैठक करार दिया था। पहले वह इसे क्यों छिपा रहे थे?"

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD