Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष भामरे ने पूर्वी असम में सेना और वायु सेना प्रतिष्ठानों का दौरा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

असम , 13 Dec 2017

रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष भामरे ने पूर्वी असम में दिनजान स्थित दाओ डिवीजन मुख्यालय का दौरा किया। डॉ. भामरे ने नियंत्रण रेखा के नजदीक सेना और वायु सेना के प्रतिष्ठानों का दौरा किया। उनके साथ जीओसी स्पीयर कोर के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे। जीओसी दाओ डिवीजन के मेजर जनरल गजेन्द्र सिंह ने डॉ. भामरे को पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में नियंत्रण रेखा पर स्थिति और रक्षा तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने पूर्वी असम में विद्रोही गतिविधियों और क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की विकास की प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया। डॉ. भामरे ने दिनजान सैनिक स्टेशन में हैरिटेज हॉल का भी दौरा किया, जो दाओ डिवीजन का गौरवशाली इतिहास और ऊपरी असम तथा अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध विरासत और संस्कृति की जानकारी देता है। डॉ. भामरे की दो दिवसीय यात्रा पूर्वी असम में चाबुआ वायुसैनिक स्टेशन के दौरे के साथ समाप्त हो गई, जहां उन्होंने वायुसेना के योद्धाओं के साथ बातचीत की।

 

Tags: Subhash Bhamre

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD