Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उज्जवला योजना सफल रही : धर्मेद्र प्रधान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Dec 2017

Last updated on: Dec 05, 2017, 00:00 IST

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 60 फीसदी एलपीजी उपभोक्ताओं ने करीब चार रिफिल बुक किए हैं, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है जिसे खाना पकाने के लिए प्रदूषणकारी ईंधन के उपयोग में कटौती करने के लिए तैयार किया गया है। एलपीजी उद्योग में महिलाओं को बढ़ावा देने के वैश्विक नेटवर्क, विनएलपीजी के इंडिया चैप्टर के लॉन्च के मौके पर प्रधान ने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले पेट्रोलियम कोक (पेटकोक) के उपयोग पर प्रतिबंध को देखते हुए तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) उद्योग को देश में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के सभी प्रयास करने चाहिए।

प्रधान ने कहा, "उज्‍जवला योजना से मिले डेटा फीडबैक के मुताबिक, 60 फीसदी से अधिक उपभोक्ताओं ने औसत चार बार गैस सिलेंडर मंगाया है।" उन्होंने कहा, "सर्वोच्च अदालत ने पेटकोक पर प्रतिबंध लगा दिया है। एलपीजी उद्योग को इस जगह को भरने और जितना संभव हो उतना अपना कारोबार बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।"मंत्री ने कहा, "हालांकि भारत में प्राकृतिक ईंधन के घरेलू उपयोग में तेजी से वृद्धि हुई है, लेकिन एलपीजी का व्यावसायिक उपयोग भी बढ़ाना चाहिए। "प्रधान ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ऑटो एलपीजी के व्यापक प्रसार की सराहना करते हुए कहा कि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने एक 'नैनो एलपीजी' बनाया है।इस बात का जिक्र करते हुए कि देश में वर्तमान में 19,000 एलपीजी वितरक हैं, जिनमें से कई महिलाएं हैं, प्रधान ने कहा कि यह उद्योग भारत में एक लाख करोड़ का व्यवसाय बन गया है।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Ananth Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD