Thursday, 30 May 2024

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ में बोले अरविंद केजरीवाल - अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं भाजपा की मजबूत चुनावी रणनीति से पहली जून को चित होंगे तिवारी : संजय टंडन लोगों ने फैसला कर लिया है, सर्वे आ चुका है कि आप 13-0 से जीत रही है : भगवंत मान पंजाब के लोग 1 जून को अमित शाह की धमकी का जवाब देंगे, भाजपा की जमानत जब्त कराएंगे : अरविंद केजरीवाल आप सरकार में पहली बार पंजाब में बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली - अरविंद केजरीवाल पंजाब के लोग जब नादिर शाह के सामने नहीं झुके तो अमित शाह क्या चीज है - संजय सिंह पंजाब की शांति किसी भी कीमत पर भंग नही होने दूंगा : सुखबीर सिंह बादल राहुल गांधी ने किसानों के लिए कर्ज माफी; एमएसपी पर कानूनी गारंटी की घोषणा की गरीब परिवारों के लिए 8500 रुपये मासिक नकद सहायता कांग्रेस अच्छे दिन नहीं बल्कि पुराने दिन वापस लाएगी : गुरजीत सिंह औजला गुरजीत सिंह औजला ने किया सिद्धू मूसेवाले को याद पंजाब में क्राइम कंट्रोल होता तो आज सिद्धू मूसेवाला जिंदा होता: विजय इंदर सिंगला मुरझाए हुए फूल से चुनाव लड़ रहे बिकाऊ विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वड़िंग को मिली और बढ़त; लुधियाना दक्षिणी से भाजपा के दूसरे स्थान पर रहे ताजपुरी कांग्रेस में शामिल केंद्र में यदि कांग्रेस की बनी सरकार तो पत्रकारों की सुरक्षा व पेंशन के लिये बनाई जाएगी नई नीति ,हिमाचल के पत्रकारों को भी मिलेगी पेंशन- पवन खेड़ा मीत हेयर ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर किए गए काम पर वोट मांगे अकाली दल को बड़ा झटका, कांग्रेस को समर्थन श्री आनंदपुर साहिब के लोगों से मान की अपील: अब हम तलवारों के बजाए अपने वोटों से अन्याय और जुल्म के खिलाफ लड़ रहे हैं, हमारा साथ दें भारत को भय, भूखमरी, आंतकवाद, भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प पूरा करेंगे : नितिन गडकरी अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में व्यापारियों कारोबारियों के साथ की मीटिंग, कहा - इस बार आम आदमी पार्टी को सभी 13 सीटें जिताएं परनीत कौर की जीत में पटियाला के दुकानदारों निभाएँगे अहम जिम्मेदारीः बीबा जयइंद्र कौर कांग्रेस ने पहले पंजाब को बांटा, अब देश को बांटना चाहती है: स्मृति ईरानी

 

पिछले 22 वर्षो में पिछड़ गया गुजरात : पी. चिदंबरम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Nov 2017

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने रविवार को गुजरात के विकास मॉडल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास की विकृत अवधारणा के परिणामस्वरूप समाज के कई वर्ग पिछड़ गए हैं और राज्य बीते 22 वर्षो में पहले से पीछे गया है। चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए गुजरात की चार राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र से तुलना करते हुए विकास के आंकड़े पोस्ट किए।चिदंबरम ने कहा, "यह तालिका सरकार के शेखी बघारने से इतर गुजरात की कहानी बयां करती है। गुजरात इन चार राज्यों से आगे नहीं है। गुजरात का औद्योगिक रूप से तो विकास हुआ है लेकिन मानव सूचकांक के कई क्षेत्रों में यह पिछले 22 वर्षो में पिछड़ गया है।"चिदंबरम ने सिलसिलेवार ट्वीट कर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, "विकास की विकृत अवधारणा के परिणामस्वरूप लोगों के कई वर्ग पिछड़ गए हैं।

"चिदंबरम ने कहा कि गुजरात की विकास दर 1995 से पहले राष्ट्रीय विकास दर से अधिक थी। 

उन्होंने कहा, "1995 से पहले गुजरात की विकास दर औसत राष्ट्रीय दर से अधिक थी और गुजरात ने बढ़त बनाई हुई थी। अमूल, बंदरगाह, कपड़ा उद्योग और रसायन एवं पेट्रोरसायन उद्योगों में 1995 से पहले तेजी थी।"उन्होंने कहा कि गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव कई आर्थिक एवं सामाजिक वास्तविकताओं और घोषणाओं की पोल खोलकर रख देंगे।चिदंबरम ने 2014 के आम चुनाव में विकास के दावों, हर साल दो करोड़ रोजगारों के सृजन, विदेशों से कालेधन की वापसी, हर भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने जैसे लोकलुभावन वादों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।उन्होंने कहा, "यकीनन, कोई भी लोकलुभावन वादे पूरे नहीं हुए। 42 महीनों के बाद निराशा है। गुजरात में भी यही निराशा का भाव है।"

 

Tags: P Chidambaram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD