Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भूकंप में इमारतों के ढहने को लेकर कार्रवाई की जाएगी : हसन रूहानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेहरान , 15 Nov 2017

Last updated on: Nov 15, 2017, 00:00 IST

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को देश में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप में ढही इमारतों की खामियों व उसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का संकल्प लिया है। 'बीबीसी' के अनुसार, उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्मित भवन ढह गए, जबकि निजी निर्मित इमारतें खड़ी हैं।भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित सारपोल-ए-जहाब में रूहानी ने दो इमारतों की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक इमारत ढह गई, जबकि दूसरी खड़ी है। इस आपदा में 400 से अधिक लोग मारे गए, जबकि 8,000 घायल हुए हैं। वहीं, सरकारी समाचार एजेंसी 'इरना' की पहले आई रपट ने 530 लोगों के मरने का दावा किया गया था, जिसके बाद आंकड़े में संशोधन कर इसे 432 बताया गया। सरकार भूकंप से प्रभावित पहाड़ी प्रांत कर्मनशाह तक मदद पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रही है, जहां सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं और लोग दो रातों से खुले में रह रहे हैं।राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को इस इलाके का दौरा किया और इस दिन राष्ट्रीय शोक घोषित किया। रूहानी के संबोधन का टेलीविजन पर सजीव प्रसारण किया गया था।उन्होंने कहा कि सरकार बेघर लोगों को वित्तीय सहायता मुहैया कराएगी और इमारत के मानकों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।उन्होंने कहा, "ये ऐसे मुद्दे हैं, जिनपर हमें काम करना चाहिए। हमें दोषियों को ढूंढ़ना चाहिए और लोग दोषियों को सामने लाने का इंतजार कर रहे हैं। हम ऐसा करेंगे।"

 

Tags: Hassan Rouhani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD