Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

नरेंद्र मोदी पूर्व एशिया सम्मेलन में शामिल हुए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनीला , 14 Nov 2017

Last updated on: Nov 14, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 12वें पूर्वी एशिया सम्मेलन में शामिल हुए। यह आसियान के सदस्य देशों और अन्य आठ देशों का प्रमुख मंच है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, "सामान्य विकासशील उद्देश्यों के लिए साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा हुई।"सम्मेलन से पहले सभी नेताओं ने समूह फोटो खिंचवाए। दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संगठन(आसियान) के 10 देश -ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम- और ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, रूस, दक्षिण कोरिया व अमेरिका इस वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। यह मंच नेताओं को अपने विचार साझा करने और पारंपरिक व गैर पारंपरिक सुरक्षा खतरों, आतंकवाद, समुद्री सहयोग, सुरक्षा और अप्रसार संधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की चिंताओं पर चर्चा के लिए एक मंच मुहैया कराता है। मोदी रविवार को फिलीपींस की तीन-दिवसीय यात्रा पर यहां आए पहुंचे हैं। वह 36 वर्षो बाद इस देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1981 में इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी। मोदी मंगलवार को बाद में 12वें भारत-आसियान सम्मेलन में शामिल होंगे। इस वर्ष भारत-आसियान वार्ता साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हो गए।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD