Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भाजपा सत्ता में आई तो बदले की राजनीति नहीं होगी : प्रेम कुमार धूमल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 05 Nov 2017

Last updated on: Nov 05, 2017, 00:00 IST

हिमालच प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि सत्ता में आने पर वह बदले की राजनीति नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था कायम करना और अपराधी गिरोहों का उन्मूलन उनकी प्राथमिकता होगी। हमीरपुर स्थित अपने आवास पर आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में धूमल ने कहा,"कोई प्रतिशोध नहीं होगा। हम अपना वक्त प्रदेश के विकास में लगाएंगे। हम दोबारा लोकतंत्र बहाल करने और मूल्यों को स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसके लिए सरकार चुनी जाती है। कानून-व्यवस्था कायम की जाएगी, ताकि ड्रग माफिया, खनन माफिया और अन्य सभी अपराधी गिरोहों को काबू किया जा सके।"प्रदेश में नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर आश्वस्त धूमल ने कहा कि वह लोगों में उनकी सुरक्षा, संरक्षा और आत्म-सम्मान की भावना को दोबारा लौटाएंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। पिछले पांच साल के कांग्रेस शासन में असामाजिक तत्वों का वर्चस्व बना रहा।

धूमल ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में माफिया राज कायम करने का आरोप लगाया और कहा कि वीरभद्र सिंह ने देव भूमि को अपराध की भूमि बना दिया।उन्होंने कहा, "प्रदेश के लोग ऐसा महसूस करते हैं कि उनके ऊपर माफिया लोग शासन करते हैं, वन-माफिया पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। अगर अधिकारी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं तो उनकी पिटाई की जाती है। यहां तक कि अधिकारियों की हत्या भी कर दी जाती है। इसी तरह खनन माफिया यहां के निवासियों को महरूम बनाकर यहां से खनिज पदार्थ ढोकर अन्य राज्यों में ले जा रहे हैं।"उन्होंने बताया कि शराब माफिया और निविदा माफिया हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक संसाधानों को नष्ट कर रहे हैं। धूमल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पेय निगमों का गठन किया था, जिनमें 29 निगमों में से 27 निगम घाटे में चल रहे थे। अचानक, पिछले साल सरकार ने हिमाचल प्रदेश पेय निगम का गठन किया, जिसका मकसद कुछ लोगों को लाभ पहुंचाना था। उन्होंने इस संबंध में विस्तार से बताया कि सरकार ने प्रदेश में शराब की आपूर्ति शुरू की। लेकिन इसके लिए कोई आधारभूत संरचना तैयार नहीं किया गया। लिहाजा, इससे कई नए शराब माफिया पैदा हो गए। इसके साथ उन्होंने तबादला और नियुक्ति को लेकर भी सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रदेश में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले व नियुक्ति का उद्योग चल रहा है। इसके अलावा निविदाएं भी सरकार के लोगों के कृपापात्रों को ही मिलती हैं। 

धूमल ने आरोप लगाया कि वन सुरक्षा प्रहरी होशियार सिंह की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने कुछ लोगों को गैर कानूनी ढंग से लकड़ी काटकर ले जाते देख लिया था और उसने इसकी रिकॉर्डिग अपने मोबाइल पर कर ली थी। लेकिन सरकार ने इस हत्या को खुदकुशी करार दे दिया।उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले हैं। लेकिन हिमाचल के इतिहास में पहली बार उच्च न्यायालय ने गुड़िया के बलात्कार और हत्या के मामले में हस्तक्षेप किया। उसके बाद होशियार सिंह के मामले में भी उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप किया है। न्यायालय ने दोनों ही मामलों मे सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं सरकार के चरित्र को दर्शाती हैं। धूमल ने कहा कि सरकार में आने पर उनका पहला काम देवभूमि का गौरव लौटाना होगा। उन्होंने कहा कि वह होशियार सिंह के नाम पर ड्रग निरोध दस्ते का गठन करेंगे, जिसका संचालन चौबीस घंटे मुख्यमंत्री कार्यालय से होगा। उन्होंने परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम पर पूर्व सैनिकों का एक दस्ता बनाने की बात कही, जिसका काम असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और पुलिस की मदद करना होगा। धूमल ने बताया कि अभी प्रदेश सरकार पर 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। वह राज्य के इस कर्ज को उतारकर इसे आत्मनिर्भर बनाएंगे। यह पूछे जाने पर कि भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव कर उन्हें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया? धूमल का कहना था कि छोटे राज्यों में लोग अपने नेता का चेहरा जानना चाहते हैं, ताकि बाद में भी वे उनसे बात कर सकें। हर कोई मुख्यमंत्री से सीधा संपर्क करना चाहता है और हिमाचल प्रदेश में मुझे उम्मीदवार बनाकर भाजपा हमेशा चुनाव लड़ती है।

 

Tags: Prem Kumar Dhumal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD