Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल

 

नरेंद्र मोदी ने 'महिला आरक्षण विधेयक' को दबाकर महिलाओं के साथ विश्वासघात किया : वीरभद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Nov 2017

Last updated on: Nov 05, 2017, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन पर महिला आरक्षण विधेयक को दबाने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने ऐसा करके 'राष्ट्र निर्माता' आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए श्रंखलाबद्ध ट्वीट्स में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 'राष्ट्र निर्माता' कहा था। भाजपा सरकार ने पहले ही हाशिए पर रहीं भारतीय महिलाओं के साथ बड़ी बेरहमी से धोखा किया है।"21 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री से तत्काल लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का आग्रह किया था, जहां भाजपा के पास बहुमत है। अपने पत्र में सोनिया ने लिखा था, "आपको याद होगा कि राज्यसभा ने महिला आरक्षण विधेयक को नौ मार्च, 2010 को पारित कर दिया था। इसके बाद से यह एक न एक कारण से लोकसभा में लटका हुआ है।" 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 2015 में हरियाणा और राजस्थान में पारित पंचायती राज विधेयकों का भी हवाला दिया, जो उम्मीदवारों के लिए पंचायत चुनाव लड़ने की शैक्षिक और अन्य योग्यताएं तय करते हैं। उन्होंने कहा, "भाजपा ने राजस्थान और हरियाणा में पंचायत चुनाव लड़ने की शैक्षणिक योग्यताओं पर मनमानी शर्ते लगा दीं, जो असंवैधानिक हैं।"राजस्थान पंजायती राज विधेयक, 2015 के मुताबिक, सरपंच के पद के लिए किसी भी उम्मीदवार की न्यूनतम योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए। आदिवासी इलाकों में न्यूनतम योग्यता पांचवीं पास, जबकि जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनावों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। जबकि हरियाणा में पंचायत चुनाव में आम उम्मीदवारों के लिए आवश्यक योग्यता मैट्रिक, जबकि महिला (सामान्य) और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए योग्यता मानक आठवीं होगी।वीरभद्र ने हिमाचल की महिला साक्षरता दर का हवाला देते हुए कहा कि यह दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।मुख्यमंत्री ने कहा, "हिमाचल प्रदेश में महिला साक्षरता 75.9 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। यहां श्रमशक्ति में 64 प्रतिशत महिलाओं का योगदान है, जो पूरे भारत से सबसे ज्यादा है।" 

 

Tags: Virbhadra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD