Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

सरकार ने जीएसटी से सितंबर में 92,150 करोड़ रुपये जुटाए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Oct 2017

Last updated on: Oct 24, 2017, 00:00 IST

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से सितंबर में कुल 92,150 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ, जिसे 42.91 लाख व्यवसायों से एकत्र किया गया। सरकार ने मंगलवार को यह घोषणा की। वित्त मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, "जीएसटी शासन के तहत (23 अक्टूबर तक) साल 2017 के सितंबर के लिए कुल 92,150 करोड़ रुपये का कर संग्रह किया गया।"इसमें से 14,042 करोड़ केंद्रीय जीएसटी तथा 21,172 करोड़ रुपये राज्य जीएसटी से प्राप्त हुए। वहीं, एकीकृत जीएसटी से कुल 48,984 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ, जिसमें से 23,951 करोड़ रुपये आयात पर लगाए गए कर से प्राप्त हुए। सरकार ने यह भी कहा कि क्षतिपूरक कर से 7,988 करोड़ रुपये इकट्ठा हुए, जिसमें से 722 करोड़ रुपये सितंबर में किए गए आयात से मिले। बयान में कहा गया कि सोमवार तक कुल 42.91 लाख व्यावसायिक संस्थाओं ने शुरुआती जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल किया था, जो कि खरीद-बिक्री का बुनियादी स्व-आकलन है। सरकार ने कहा कि जुलाई में इसे लागू करने के पहले महीने में जीएसटी से 95,000 करोड़ रुपये का संग्रह किया गया, जबकि अगस्त में यह 91,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।

इससे पहले मंगलवार की सुबह सरकार ने अगस्त और सितंबर का रिटर्न देर से दाखिल करनेवालों व्यवसायों पर लगाए गए जुर्माने को हटा लिया।केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने एक ट्वीट में यह घोषणा करते हुए कहा, "करदाताओं की सुविधा के लिए अगस्त और सितंबर के लिए जीएसटी-3बी दाखिल करने में देरी पर लगाए गए शुल्क को माफ किया जाता है। जिन्होंने इस शुल्क का भुगतान कर दिया है, वह वापस करदाताओं के खातों में जमा कर दिया जाएगा।"व्यापारियों पर 200 रुपये प्रतिदिन की दर से जुर्माना लगाया गया था। अगस्त के लिए केवल 55 फीसदी व्यापारियों ने ही 25 सितंबर तक जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल किया था, जबकि इसकी अंतिम तिथि 20 सितंबर थी। सितंबर माह के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। इससे पहले सरकार ने जुलाई माह के रिटर्न दाखिल करने में देरी पर लगे जुर्माने को हटा लिया था।

 

Tags: GST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD