Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भाजपा का अन्याय जारी रहा, तो बौद्ध धर्म अपना लूंगी : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आजमगढ़ (उप्र) , 24 Oct 2017

Last updated on: Oct 24, 2017, 00:00 IST

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने यहां मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार दलितों व पिछड़ों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा ने दलितों, मुस्लिमों और दबे-कुचले लोगों को सताना बंद नहीं किया, तो वह समर्थकों के साथ बौद्ध धर्म अपना लेंगी।रानी की सराय स्थित चेकपोस्ट मैदान में आयोजित सम्मेलन में मायावती ने कहा, "भाजपा जातीय संघर्ष करवा कर वोटबैंक की राजनीतिक चाल चल रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब जनता जाग गई है, आने वाले निकाय चुनाव में बसपा मजूबत होगी।" उन्होंने कहा कि केंद्र और उप्र सहित देश के कई राज्यों में भाजपा आरएसएस की विचारधारा को लागू करने में लगी है। वह हिंदुत्व के मुद्दे पर आगे बढ़ रही है और दलित व मुसलमानों को प्रताड़ित कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नए भारत के निर्माण की बात कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा कैसा नया भारत बनाएगी, अंदाजा लगाया जा सकता है।मायावती ने सहारनपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा, "शब्बीरपुर गांव में सोची-समझी साजिश के तहत भाजपा ने दलितों के बीच संघर्ष कराया और मेरी हत्या की साजिश की, ताकि मेरे साथ ही बसपा का सफाया हो जाए। लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।"दलितों के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर राज्यसभा से इस्तीफा दे चुकीं मायावती ने कहा, "जब मैंने राज्यसभा में तथ्यों के साथ बात रखी, तो सत्ता पक्ष के लोगों ने शोरगुल किया और मुझे बोलने नहीं दिया। इस वजह से मुझे 18 जुलाई को राज्यसभा की सदस्य पद से इस्तीफा देना पड़ा। जब हम देश की सबसे बड़ी संस्था में गरीब और दलितों के हित की बात नहीं रख सकते तो मेरे लिए राज्यसभा में बने रहने का औचित्य नहीं था।" मायावती ने कहा कि मोदी विदेश में अपनी छोटी-छोटी उपलब्धि बता रहे हैं। लेकिन अपने किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया।उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी का जिक्र किया और कहा, "भाजपा लोकसभा चुनाव में वोट बैंक को मजबूत करने के लिए फिर से सर्जिकल स्ट्राइक का नाटक कर सकती है। चुनाव से पहले भाजपा सांठगांठ से दाऊद को इब्राहिम को भारत ला सकती है। हमें भाजपा के फर्जी दावों में नहीं पड़ना है। हम लोगों को भाजपा के झांसे से बाहर लाएंगे। भाजपा के लिए अब आने वाले दिन अच्छे नहीं हैं।"मायावती ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के बहकावे में आकर आप भाजपा को वोट मत देना।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "योगी पूर्वाचल का विकास तब करेंगे जब उन्हें फुर्सत मिलेगी। वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और चित्रकुट में कितनी भी पूजा कर लें धर्म के सहारे भी जीत नहीं होगी। अयोध्या में राम मंदिर बनने से किसी भी दलित का विकास नहीं होगा। दलितों के लिए भगवान बाबा साहेब अंबेडकर ही हैं।"

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD