Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जापान चुनाव : आबे के नेतृत्व वाले गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 23 Oct 2017

Last updated on: Oct 23, 2017, 00:00 IST

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सत्तारूढ़ गठबंधन को रविवार को हुए मध्यावधि चुनाव में अभूतपूर्व जीत मिली है। गठबंधन ने निचले सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही उनके तीसरी बार लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नेतृत्व संभालने की संभावना प्रबल हो गई है और साथ ही यह भी संभावना साफ दिख रही है कि वह सेना रखने से संबंधित संवैधानिक संशोधन की अपनी महत्वाकांक्षा पूरी कर सकते हैं।जापान टाइम्स के मुताबिक, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी-कोमितो ब्लॉक ने 465 में से 312 सीटें जीत ली हैं। इस जीत से आबे को 70 साल पुराने संविधान में संशोधन का आधार भी मिल सकता है।टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोइके के नेतृत्व में नवगठित किबो नो टो (पार्टी ऑफ होप) को 49 सीटें मिली हैं।एक अन्य नवगठित पार्टी कांस्टीट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (सीडीपी) ऑफ जापान ने 54 सीटें जीती हैं। इसके साथ ही सीडीपी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है।चुनाव के बाद आबे ने टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान कहा कि उनका सत्तारूढ़ गठबंधन संवैधानिक संशोधन के लिए अकेले जनमत संग्रह का फैसला नहीं कर सकता। उन्हें इसके लिए अन्य पार्टियों का सहयोग चाहिए।आबे ने टोक्यो में पार्टी के मुख्यालय में कहा, "किबो नो टो के सदस्य संविधान में संशोधन के बारे में सकारात्मक और निर्णायक रुख बनाए हुए हैं। मैं किबो नो टो सहित अन्य पार्टियों से चर्चा करना चाहूंगा।"आबे ने कहा कि हम रविवार को हुए चुनाव की जीत को नम्रता से अपनाएंगे।जापान टाइम्स के मुताबिक, यह आबे के लिए उल्लेखनीय पल है क्योंकि जुलाई में सत्ता से उनकी पकड़ ढीली पड़ने लगी थी। उनके मंत्रिमंडल की लोकप्रियता 2012 में उनके शपथ लेने के बाद सबसे निचले स्तर तक पहुंच गई थी। सत्तारूढ़ गठबंधन के ये नतीजे आबे को मिला बेहतरीन जनसमर्थन हो सकता है, जिससे अगले साल होने वाले एलडीपी अध्यक्ष पद के लिए तीसरी बार उनकी दावेदारी को मजबूती मिल सकती है। यदि वह एलडीपी के अध्यक्ष चुन लिए जाते हैं तो वह 2021 तक इस पद पर रहेंगे। वह देश के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

 

Tags: Shinzo Abe

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD