Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

गोलीबारी के दौरान भी कश्मीरी आतंकी कर सकते हैं आत्मसमर्पण : पुलिस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 16 Oct 2017

Last updated on: Oct 16, 2017, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने सोमवार को कहा कि स्थानीय आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी के दौरान भी आतंकियों का आत्मसमर्पण स्वीकार किया जाएगा। सेना और सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने कहा, "हम स्थानीय आतंकियों से फिर से आत्मसमर्पण और एक सामान्य जिंदगी शुरू करने की अपील करते हैं। हमारा उन स्थानीय आतंकियों को पूरा समर्थन होगा जो हथियार त्यागना चाहते हैं।"उन्होंने कहा, "अगर वो मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण करते हैं, तो हम उनके आत्मसमर्पण को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।"पुलिस महानिरीक्षक ने आतंकवाद से लड़ने और आतंकियों से संबंधित मामलों के जल्द निपटारे में सुरक्षा बलों द्वारा की गई प्रगति का ब्योरा सार्वजनिक किया। उन्होंने शनिवार को कहा कि अनंतनाग जिले के काजीगुंड में एक वीआईपी के गार्ड से हथियार छीनने की कोशिश करने वाले दो मोटरसाइकिल सवार लश्कर के आतंकियों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, "सुरक्षा बलों ने 28 सितम्बर को सड़क एवं भवन मंत्री के त्राल कस्बे से गुजरने के तुरंत बाद ग्रेनेड फेंकने वाले शख्स गुलजार अहमद दार को गिरफ्तार किया था।" उस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 30 अन्य लोग घायल हुए थे।गिरफ्तार आतंकवादी गुलजार अहमद दार का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से है। उसने 5 दिसंबर, 2014 को भी त्राल में एक ग्रेनेड फेंका था ,जिसमें पांच नागरिक मारे गए थे।अधिकारी ने हिजबुल के आतंकवादियों पर मरहमा (अनंतनाग) और शोपियां में बैंक डकैतियों को अंजाम देने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा, "हिजबुल मुजाहिदीन ने बैंक डकैतियों में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है, लेकिन बैंक शाखाओं के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हिजबुल आतंकवादियों के डकैतियों में शामिल होने के सबूत मिले हैं।"कश्मीर घाटी में महिलाओं की चोटी काटने की घटनाओं पर सवाल पूछे जाने पर खान ने कहा, "वैज्ञानिक सबूत जुटाए जा रहे हैं लेकिन लोग आम तौर पर इन घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं।"

 

Tags: CRIME NEWS JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD