Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

ट्रक चालकों ने जीएसटी, डीजल के दाम रोजाना बदलने के खिलाफ की हड़ताल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Oct 2017

Last updated on: Oct 09, 2017, 00:00 IST

पूरे देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और प्रतिदिन ईंधन तेलों की कीमत तय किए जाने के विरोध में ट्रक चालकों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल सोमवार को शुरू हुई। देशभर में ट्रक सड़कों से नदारद रहे। दिवाली से पहले इस हड़ताल की वजह से आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई न होने के कारण कीमतें बढ़ने की पूरी संभावना है। अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अतिरिक्त उपाध्यक्ष (उत्तर) हरीश सभरवाल ने बताया कि सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच मांगों को लेकर सहमति नहीं बनने के बाद बाद वार्ता विफल हो गई और सुबह आठ बजे हड़ताल का निर्णय लिया गया। सभरवाल ने बताया, "हमलोग आज (सोमवार) और मंगलवार को देशव्यापी चक्काजाम पर जा रहे हैं। सरकार हमारी मांगों से सहमत नहीं हुई, इसलिए वार्ता विफल हो गई। इस दौरान ट्रक मालिकों को 2000 करोड़ का घाटा होगा।"एआईएमटीसी भारत में ट्रांसपोर्टरों की सबसे बड़ी इकाई है और पूरे भारत में 93 लाख ट्रकों एवं 50 लाख बसों व पर्यटक ऑपरेटरों का प्रतिनिधित्व करता है।

ट्रक-मालिकों का दावा है कि वे लोग जीएसटी से संबंधित परेशानियों की वजह से नई कर प्रणाली में काफी मुसीबत झेल रहे हैं।एआईएमटीसी ने एक बयान में कहा कि अप्रत्यक्ष कर प्रणाली से ट्रांसपोर्टरों को पंजीकरण एवं बेवजह अनुपालन के लिए बाध्य होना पड़ा और इसे अवश्य ही दूर किया जाना चाहिए। ट्रांसपोर्टर ने इस बात पर भी शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि जीएसटी प्रणाली के अंतर्गत प्रयोग की गई वस्तुओं पर दोहरा कर लगता है और इसे हटाया जाना चाहिए।बयान के अनुसार, ट्रक को खरीदने और बेचने में दोहरे कर, 28 प्रतिशत से ट्रक मालिकों पर काफी बुरा असर पड़ा है।

ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि वे लोग अपंजीकृत व्यापरियों के सामानों की आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि अगर वे ऐसा करेंगे तो उनको अपंजीकृत व्यापारियों के बदले आरसीएम (रिवर्स चार्ज मेकेनिज्म) के अंतर्गत कर चुकाना पड़ेगा।हड़ताल से खाद्य सामग्रियों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है। तमिलनाडु में ही अकेले 50,000 ट्रक सड़क से नदारद रहे।एआईएमटीसी के उपाध्यक्ष-दक्षिण क्षेत्र पी.वी. सुब्रमणि ने आईएएनएस को बताया, "ट्रक चालक इस दो दिनी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। पूरे राज्य में 5,000 करोड़ व्यापार घाटा और पूरे देश में इससे 10 गुना ज्यादा घाटा होने की संभावना है।"

वहीं अखिल भारतीय मोटर यातायात कांग्रेस (एआईएमटीसी), दक्षिण क्षेत्र के महासचिव जी.आर. शणमुगप्पा ने आईएएनएस को बताया, "पूरे कर्नाटक में सुबह छह बजे से सामानों की ढुलाई ठप हो गई और मंगलवार शाम छह बजे तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।"शणमुगप्पा ने कहा, "पूरे राज्य में हमसे जुड़ी अधिकतर इकाइयां मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और करीब चार लाख ट्रकों का परिचालन बंद है। बड़ी संख्या में लोग खासकर चालक, सफाईकर्मी, पोर्टर और उनके कर्मचारी इस हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं।"

 

Tags: GST , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD