Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भिलाई इस्पात संयंत्र ने रेल उत्पादन में अपना कीर्तिमान तोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिलाई , 06 Oct 2017

Last updated on: Oct 06, 2017, 00:00 IST

भिलाई इस्पात संयंत्र ने रेल उत्पादन में अपने ही कीर्तिमान को तोड़ दिया है। वर्ष 2014 के प्रथम छमाही में लंबी रेल सहित कुल यूटीएस-90 रेल उत्पादन 75 हजार 400 सौ टन था, जिसको तोड़ते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल मिल ने इस प्रथम छमाही अप्रैल से सितंबर में इस बार 1 लाख 27 हजार 200 टन लांग रेल की लोडिंग का कीर्तिमान बनाया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) विजय मेरॉल ने बताया कि संयंत्र ने वर्ष 2012 के अप्रैल से सितंबर माह की प्रथम की छमाही में दौरान 3,94,600 टन यूटीएस-90 रेल के बेस्ट उत्पादन को पार किया। वर्ष 2017 में अप्रैल से सितंबर की अवधि के दौरान 4,24,200 टन यूटीएस-90 रेल्स की सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया। संयंत्र ने वर्ष 2012 के अप्रैल से सितंबर माह (प्रथम छमाही) के दौरान 3,85,300 टन यूटीएस-90 रेल्स के बेस्ट लोडिंग को पार करते हुए वर्ष 2017 के अप्रैल से सितंबर की अवधि के दौरान 4,20,100 टन यूटीएस-90 रेल की बेस्ट लोडिंग की है। संयंत्र ने एसएमएस-2 में प्रथम छमाही में रेल मिल और यूआरएम के लिए कास्ट ब्लूम्स उत्पादन का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा दर्ज किया है।संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 ने वर्ष 2008 के अप्रैल से सितंबर की अवधि के दौरान 5,32,900 टन कास्ट ब्लूम्स के उत्पादन के कीर्तिमान को ध्वस्त करते हुए एसएमएस-2 ने वर्ष 2017 में इसी समान अवधि में 5,67,100 टन कास्ट ब्लूम्स का बेस्ट उत्पादन किया। इसी तरह बीएसपी ने वर्ष 2014 में अप्रैल से सितंबर की अवधि के दौरान 8,92,000 टन इस्पात के डायरेक्ट डिस्पैच के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए वर्ष 2017 के इसी अवधि में संयंत्र ने 9,19,900 टन लोडिंग कर इस्पात का डायरेक्ट डिस्पैच किया है।

सितंबर में यूटीएस रेल्स का उत्पादन 75,000 टन और 74,336 टन यूटीएस 90 रेल्स का डिस्पैच किया गया। सितंबर में ही ब्लास्ट फर्नेस-6 से 82,500 टन हॉट मेटल का उत्पादन हुआ, जो अब तक का सितंबर महीने का सर्वश्रेष्ठ रहा। वहीं ब्लास्ट फर्नेस-6 की उत्पादकता 1.854 टन/क्यूबिक मीटर/प्रतिदिन रही। ब्लास्ट फर्नेस-6 में सितंबर में 106.5 किग्रा/टीएचएम का सीडीआई दर बेस्ट रहा। वहीं वर्तमान ब्लास्ट फनेर्सेस का हॉट मेटल उत्पादन एबीपी का 112.9 प्रतिशत रहा। राजहरा खदान में लौह अयस्क का उत्पादन, नंदिनी में लाइमस्टोन का उत्पादन, रेल और स्ट्रक्चरल मिल में रेल्स का उत्पादन, मर्चेट मिल में लाइट स्ट्रक्चरल का उत्पादन और वायर रॉड्स के निर्यात की लोडिंग में भिलाई इस्पात संयंत्र ने सितंबर में अपने एबीपी लक्ष्यों को पार कर लिया है।वहीं टीपीएल ने सितंबर, 2016 के दौरान 1,06,600 टन के उत्पादन को पीछे छोड़ते हुए सितंबर, 2017 में 1,07,300 टन का अब तक का बेस्ट उत्पादन किया है। बिक्री योग्य इस्पात की तुलना में विशेष इस्पात का उत्पादन 60.0 प्राप्त हुआ।

 

Tags: RAILWAYS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD