Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने एलपीयू के मीडिया फेस्ट "एक्सप्रेशन-2024" में किया विद्यार्थियों को प्रेरित सी-विजिल के माध्यम से चुनावों पर नागरिकों की पैनी नज़र नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर कल के लिए आशा की नई किरण - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल आपकी सम्पत्ति और गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में है कांग्रेस और इंडी एलायंस: प्रेम कुमार धूमल स्विमिंग ही नहीं, एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करना पसंद करती हैं नरगिस फाखरी सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत जिले में 55 स्कूली बसों की चैकिंग कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद

 

राधा मोहन सिंह ने मथुरा में प. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कृषि उन्नति मेला का उद्घाटन किया

दलहन का उत्पादन पिछले साल 16.35 मिलियन टन की तुलना में 2016-17 में बढ़कर 22.40 मिलियन टन हुआ: राधा मोहन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मथुरा , 22 Sep 2017

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, राधा मोहन सिंह ने राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के तहत आयोजित प. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कृषि उन्नति मेला के उद्घाटन समारोह में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों के लिए पिछले तीन सालों में चलाई गई विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए देश के किसानो ने वर्ष 2016-17 में खादयान्न का रिकार्ड उत्पादन किया है। देश में जहां पिछले साल दलहन उत्पादन 16.35 मिलियन टन था, वहीं 2016-17 में उत्पादन बढ़कर 22.40 मिलियन टन हो गया है। इसी तरह, खाद्यान्न उत्पादन भी 265 मिलियन टन से बढ़कर 2016-17 में 273.38 मिलियन टन हो गया है। देश में बागवानी उत्पादन भी 244 मिलियन टन से बढ़कर 295 मिलियन टन हो गया है। श्री सिंह ने यह बात आज फरह, मथुरा में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड द्वारा आयोजित प. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कृषि उन्नति मेला के उद्घाटन के मौके पर कही।श्री सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। सरकार देश के किसानों के विकास एवं कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। पिछले तीन वर्षों में शुरू की गईं ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना‘, ‘मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना‘, ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना‘, ‘राष्ट्रीय  कृषि विकास योजना‘, ‘राश्ट्रीय कृषि बाज़ार‘ और ‘संपदा योजना‘ जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से समर्थ बनाने और उनकी आमदनी को वर्ष 2022 तक दोगुना करने का प्रयास किया जा रहा है।
श्री सिंह ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस मेले में  देश के लगभग 18 राज्यों से आये किसान बागवानी, कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन आदि क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी अपने-अपने उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगे। यह मेला पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित किया जा रहा है, इसलिए इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। पं. दीनदयाल उपाध्याय देश के किसानों को खुशहाल एवं समृद्ध देखना चाहते थे। पं. उपाध्याय जी की इसी संकल्पना को ध्यान में रखते हुए कृषि मंत्रालय, किसानों के कल्याण एवं विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।केन्द्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि बागवानी, कृषि एवं किसानों के विकास तथा कल्याण कार्य को अंजाम देने के लिए भारत सरकार प्रयत्नशील है। यही वजह है कि केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।  किसान एवं उद्यमी इस विशाल कृषि उन्नति मेले में लगाए गए 70 स्टालों के माध्यम से अपने उत्कृष्ट बागवानी एवं कृषि आदि उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि किसान बागवानी एवं कृषि के क्षेत्र में इस्तेमाल की जा रही नई-नई प्रौद्योगिकियों से परिचित हो रहे हैं और कृषि के अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों विद्वानों के विचारों एवं मार्गदशन से लाभ उठा रहे हैं।सिंह ने बताया कि बागवानी फसलों की खेती से किसानों को अधिक मुनाफ़ा मिलता है और स्वरोजगार के अवसर पैदा होते हैं। देश में बागवानी फसलों का उत्पादन खाद्यान्न फसलों से अधिक हुआ है जो कि देश की पोषण सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसके अलावा, मौसम के बदलते परिवेश में बागवानी फसलों की अहम भूमिका है।
श्री सिंह ने कहा कि बागवानी क्षेत्र में विकसित देश की उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाने की जरूरत है। देश के किसान विकसित देशों में बागवानी करने वाले किसानों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आधुनिक तकनीकों और मशीनरियों का इस्तेमाल करते हुए अंतर्रराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने वाले बागवानी उत्पाद तैयार करें, इसके लिए भारत सरकार आधुनिक मशीनों एवं प्रौद्योगिकियों का किसानों के बीच प्रदर्शन करती रहती है।  इनके प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी भी दी जा रही है।केन्द्रीय कृषि मंत्री ने इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान द्वारा विकसित स्वदेशी तकनीकि से बने एवं 75000 लीटर क्षमता के पर्यावरण अनुकूलित मलजल उपचार संयंत्र का उद्घाटन भी किया। इस संयंत्र के माध्यम से अपशिष्ट जल (सीवेज का पानी) का कृषि में पुर्नउपयोग किया जा सकेगा। इस संयंत्र के माध्यम से अपशिष्ट जल में से भारी धातु के प्रदूषण भार का 75 से 85 प्रतिशत कम होता है तथा ऐसे उपचारित चल का उपयोग सिंचाई में किया जा सकता है। गेंहूं व धान जैसी फसलों की सिंचाई में ऐसे उपचारित जल का उपयोग करने पर इनके अनाजों के उपभोग से स्वास्थ्य खतरों में 44 से 58 प्रतिशत कमी आ सकती है।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD