Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद वर्तमान हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक परन्तु सदन में 39 ही दे सकते वोट नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहतर समन्वय को लेकर अंतरराज्यीय समीक्षा बैठक हुई सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सी.ई.ओ मनीष गर्ग

 

लोगों के सपनों के लिए जिएंगे, मरेंगे : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दभोई (गुजरात) , 17 Sep 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 67वें जन्मदिन पर 138 मीटर ऊंची अपनी महात्वकांक्षी अंतर-राज्यीय सरदार सरोवर बांध परियोजना का रविवार को उद्घाटन किया। उन्होंने 'न्यू इंडिया' (नया भारत) के निर्माण के लिए इसे अपना मिशन बताते हुए कहा, "मैं आपके सपनों के लिए जिऊंगा, आपके सपनों के लिए मरूंगा।" प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पर्टी द्वारा आयोजित नर्मदा महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा, "आज एक सपने की परिणति है, जिसे सरदार पटेल ने मेरे और हम में से कइयों के पैदा होने के पहले पश्चिम भारत के राज्यों में जल संकट खत्म करने के लिए देखा था।" उन्होंने कहा कि भारत में बस दो महापुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और बाबा साहेब अंबेडकर थे और अगर वे कुछ साल और जीवित रह जाते तो पश्चिमी राज्यों को पहले ही पानी उपलब्ध हो जाता और भारत पहले ही प्रगति के पथ पर अग्रसर हो चुका होता। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारें योजनाएं तैयार करती हैं और लागू करती हैं और कुछ योजनाओं को समस्या का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन मां नर्मदा ही एक ऐसी हैं, जिन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। एक समय पूरी दुनिया इस परियोजना के खिलाफ हो गई थी और विश्व बैंक ने पर्यावरण के बहाने ऋण रोकने का फैसला भी कर लिया, लेकिन गुजरात के लोग दृढ़ता के साथ खड़े रहे। मोदी ने कहा, "यह मेरे लिए भावुक क्षण है। मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाता हूं, लेकिन आज विश्वकर्मा जंयती है और आज एक बेटे को लाखों माताओं का आशीर्वाद मिल रहा है। यह एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, यह भाजपा का एक समारोह नहीं है, यह लोगों का जश्न है।" 

'गुजरात की जीवनरेखा' कहे जा रहे इस बांध की ऊंचाई हाल ही में बढ़ाकर 138.68 मीटर की गई है और इसकी जल संग्रह क्षमता 47.3 लाख एकड़ फीट है। इस बांध से गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही नर्मदा बांध पर हाइड्रो पावर परियोजना 1,450 मेगावाट बिजली उत्पादन भी होगा। गुजरात सरकार के मुताबिक, बांध के जरिए राज्यभर में पीने के पानी की 8,221 गांवों, 159 कस्बों और आठ शहरों में आपूर्ति की जाएगी। 30,000 हेक्टेयर में बाढ़ नियंत्रण के लाभ के साथ नर्मदा बांध के पानी से 3,125 गांवों के 17.92 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाएगी। कुल मिलाकर 10 लाख किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा और चार करोड़ लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति होगी।उधर, सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाए जाने से मध्यप्रदेश की नर्मदा घाटी के गांवों में रह रहे 40 हजार परिवारों के घर डूब रहे हैं। उनके हक की लड़ाई लड़ रहीं नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर का जल सत्याग्रह रविवार को तीसरे दिन भी जारी है।उनका कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के चुनाव में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश के हजारों परिवारों की जिंदगी दांव पर लगा दिया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।नर्मदा घाटी का दौरा करने के बाद मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पूर्व सांसद सुभाषिणी अली ने गुजरात में मनाए जा रहे जश्न पर मोदी को 'आधुनिक नीरो' की उपाधि दी है। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD