Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

डेरा प्रमुख के खिलाफ हत्या मामले में शनिवार को सुनवाई, सुरक्षा सख्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकुला , 15 Sep 2017

Last updated on: Sep 15, 2017, 00:00 IST

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और अन्य के खिलाफ हत्या के दो मामलों में शनिवार को सुनवाई के मद्देनजर यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यह मामला डेरा प्रमुख के अनुयायियों और उसके लिए काम करने वालों की ओर से कथित रूप से सिरसा के पत्रकार राम चंद्र छत्रपति और डेरा मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या से जुड़ा हुआ है। इस मामले की सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह करेंगे, जिन्होंने इससे पहले 25 अगस्त को दुष्कर्म के दो मामलों में राम रहीम को 20 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।हरियाणा पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने शुक्रवार को बताया कि पंचकुला के सेक्टर 1 स्थित अदालत परिसर एवं अन्य क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों और हरियाणा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।पंचकुला में शनिवार की सुनवाई से पहले डेरा समर्थकों के जमा होने की कोई खबर नहीं है, इससे पहले 25 अगस्त को हुई सुनवाई में यहां एक लाख से ज्यादा लोग एकत्रित हो गए थे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुष्कर्मी राम रहीम को शनिवार को सीबीआई की अदालत में पेश नहीं किया जाएगा। उसकी पेशी जिला जेल सुनारिया से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।उल्लेखनीय है कि छत्रपति और रंजीत सिह की 2002 में हत्या कर दी गई थी। राम रहीम दोनों मामलों में आरोपी है। उस पर कथित रूप से हत्या के लिए आदेश देने का आरोप है।दुष्कर्म मामले में 25 अगस्त को दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम के समर्थकों की हिंसा में 38 लोग मारे गए थे और 264 घायल हो गए थे।

 

Tags: DERA NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD