Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संजय रत्न ने 85 परिवारों को बाँटे पौने 5 लाख के चैक, विभिन्न पंचायतों में विकास योजनाओं के किये उद्धघाटन और शिलान्यास

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालामुखी , 28 Aug 2017

Last updated on: Aug 28, 2017, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश स्वतन्त्रता सेनानी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष पण्डित सुशील रत्न ने सोमवार को ज्वालामुखी विस क्षेत्र विधायक संजय रत्न  की उपस्थिति में  ज्वालामुखी चुनाव  क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में करोड़ों रुपये   की विभिन्न विकास योजनाओं के उद्धघाटन और शिलान्यास किये।  सब से पहले उन्होंने सिहोरपाईँ पंचायत में 4.5  रुपये की लागत से बनने वाले पटवारघर का शिलान्यास,कथोग पंचायत में 12.69  लाख की लागत से नवनिर्मित  पंचायतघर का लोकार्पण, इसी  पंचायत के गाँव घरलाहड़ में 4.5 लाख से निर्मित आँगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इस के उपरान्त उन्होंने घुरकाल पंचायत में   4.5  लाख की लागत से बने पटवार घर का शिलान्यास,  इसी पंचायत में 23.70 लाख की लागत से बनने वाले लिंक रोड लो. नि. वि. स्टोर भड़ोली से ऍन एच 88 वाया वन विभाग विश्राम गृह भड़ोली , सुधंगल पंचायत में 59.2 लाख से बनने वाले  सम्पर्क सड़क कटोई  सुधंगल सड़क से गाँव खरोटा तक  का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।  इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने उनका  ग्राम पंचायत सिहोरपाईँ, कथोग और ग्राम पंचायत भड़ोली पहुंचने पर ढोल- बाजे व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ।

विधायक संजय रत्न ने जनता को सम्बोधित करते हुये कहा कि उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र को हर क्षेत्र में विकास के पथ पर आगे ले जाने का भरसक प्रयास किया है और ज्वालामुखी चुनाव क्षेत्र को एक आदर्श चुनाव क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिये पूरे जी जान से कोशिश की  है। उन्होंने लोगों से आगामी विधान सभा चुनावों में जाति और क्षेत्रवाद से ऊपर उठ कर विकास को ध्यान में रख कर वोट डालने की अपील की। विधायक संजय रत्न ने कहा कि उन्होंने लोगों की सुख सुविधा के लिये हर मुमकिन कोशिश की है। उन्होंने कहा कि उन का प्रयास सभी गाँवों को सड़क से जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ज्वालामुखी चुनाव क्षेत्र में अथाह विकास हुआ है। यहाँ के निवासियों को वह सभी सुविधाएँ उपलव्ध करवाने की कोशिश की है जिस के वह हकदार हैं ताकि उन का जीवन स्तर ऊँचा हो सके। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में हमारा चुनाव क्षेत्र विकास में बहुत पिछड़ गया था जिसे अब इन 5 सालोँ में पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि विकास के बड़े बड़े काम ज्यादातर हो चुके हैं अब छोटे छोटे कार्य बचें है, उन्हें भी पूरा किया जा रहा है। इसी बीच उन्होंने विद्युत विभाग विश्राम गृह ज्वालामुखी में ज्वालामुखी मन्दिर न्यास की तरफ से गरीब परिवारों की 67 लड़कियों की शादी पर 3 लाख 41 हजार 4 सौ के चैक और मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब परिवारों को बीमारी पर हुये खर्च के 18 परिवारों को 1 लाख 26 हजार 3 सौ रुपये की सहायता राशि के चैक भी वितरित किये। उन्होंने ग्राम पँचायत सिहोरपाईँ, कथोग और भड़ोली  में लोगों की समस्यायें भी सुनीं।

 

Tags: SANJAY RATAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD