Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं जातिवाद की जगह नहीं : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Aug 2017

Last updated on: Aug 15, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि राज्य में जातिवाद और भ्रष्टाचार की कोई जगह नही है। उन्होंने इस अवसर पर मंगलवार को राजधानी लखनऊ में तिरंगा फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देश के शहीदों को नमन किया श्रद्धांजलि दी।योगी आदित्यानाथ ने ध्वजारोहण के बाद संबोधन में कहा, "देश के विकास का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर गुजरता है।"उन्होंने इस मौके पर इशारों ही इशारों में गोरखपुर हादसे के लिए इंसेफेलाइटिस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस का खात्मा स्वच्छता से ही किया जा सकता है। योगी ने इस मौके पर 1857 की क्रांति को याद करते हुए कहा कि आजादी का पहला संग्राम उत्तर प्रदेश की भूमि से ही शुरू हुआ। स्वतंत्रता दिवस आत्मचिंतन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों को पूरा करने का अवसर देता है।उन्होंने कहा कि भारत को विकसित, समृद्ध करना है तो इसका रास्ता सिर्फ उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ की जनता का विकास होने से ही देश का विकास संभव है।

योगी ने कहा कि आज का दिन संकल्प लेने का भी है। संकल्प एक साथ मिलकर भारत और प्रदेश की उन्नति करने का है। उन्होंने कहा,"सामूहिक शक्ति से ही सामूहिक देश का निर्माण किया जा सकता है। हमारे काम करने का मकसद किसी जाति-धर्म के लिए नहीं, बल्कि लोक कल्याण होना चाहिए। हम यूपी को सभी क्षेत्र में सबसे आगे देखना चाहते हैं।"योगी ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमे देश के संविधान के अधीन ही काम करना होगा। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जवानों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया है। हमें उनकी कुबार्नी को बनाए रखना होगा।उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा, जिसमें 2017 से 2022 तक राज्य को देश के सर्वोत्तम प्रदेश की श्रेणी में लाना होगा। भारत आतंकवाद, जातिवाद जैसी चीजों से मुक्त हो, इसकी पहल उत्तर प्रदेश से करनी होगी।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD