Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एन.के.शर्मा ने पटियाला में रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे एन.के.शर्मा देश में जनता का शासन बहाल करने के लिए कांग्रेस को लाओ -गुरजीत औजला 14 परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ, आप को अलविदा सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुरजीत औजला को समर्थन देने की घोषणा की पंजाब पुलिस ने 48 घंटों के अंदर सुलझायी बाऊंसर हत्या कांड की गुत्थी; लक्की पटियाल गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के उपरांत काबू जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे बिके हुए विधायक : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ओबराय के प्रयासों से तरनतारन जिले के युवक का शव भारत पहुंचा लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल बादल को लगा बड़ा झटका! सनौर निर्वाचन क्षेत्र ने हमेशा हमारे परिवार को पूरा समर्थन दिया है - प्रणीत कौर भगवंत मान ने लुधियाना लोकसभा से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए जगराओं में किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने शाहकोट में जालंधर से उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, कहा - धोखेबाजों को जालंधर की जनता जवाब देगी केंद्र में अगली सरकार AAP के समर्थन से बनेगी : मीत हेयर विजय इंदर सिंगला ने पंजाब और अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब के लिए एक उज्जवल भविष्य का वादा किया लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा

 

डा. जितेन्‍द्र सिंह ने पूर्वोत्‍तर में बाढ़/भूस्‍खलन के कारण उत्‍पन्‍न स्थिति का जायजा लेने के लिए समीक्षा बैठक की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jul 2017

केन्‍द्रीय पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डा. जितेन्‍द्र सिंह ने पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में बाढ़/भूस्‍खलन के कारण उत्‍पन्‍न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज यहां समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान डा. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि केन्‍द्र सरकार राहत और बचाव कार्यों में राज्‍य सरकारों को हर तरह की सहायता प्रदान करने को तैयार है। उन्‍होंने कहा कि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय गृह राज्‍य मंत्री श्री किरेन रिजिजू के नेतृत्‍व में असम और अरूणाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए गए दल के साथ समन्‍वय कायम किए हुए है। उन्‍होंने कहा कि वर्षा के कारण भारी नुकसान हुआ है और अरूणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर में बाढ़/ भूस्‍खलन से कुल 58 जिले प्रभावित हुए हैं। उन्‍होंने बताया कि करीब 80 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

डा. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि राज्‍य सरकारों और केन्‍द्रीय दलों द्वारा बाढ़/भूस्‍खलन के कारण हुए नुकसान पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। डा. सिंह ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और इसरो के विशेषज्ञों को पूर्वोत्‍तर में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजी कराने का निर्देश दिया। उन्‍होंने यह भी सुझाव दिया कि प्रभावित लोगों के लिए आवश्‍यक वस्‍तुएं जैसे पैकेट बंद भोजन और बेबी फूड उपलब्‍ध कराया जाए। डा. जितेन्‍द्र सिंह ने बताया कि महामारी फैलने से रोकने के लिए उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय से और संचार लाइनों को बहाल करने के लिए दूरसंचार मंत्रालय से सम्‍पर्क किया है। उन्‍होंने पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के रेजीडेंट कमीश्‍नर से कहा कि वे स्थिति पर आगे निगरानी रखने के लिए पूर्वोत्‍तर विकास क्षेत्र और प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ मिलकर काम करें।इस बैठक में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास सचिव श्री नवीन वर्मा, प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी और असम तथा अरूणाचल प्रदेश के रे‍जीडेंट कमीशनर और मणिपुर के उप रेजिडेंट कमीशनर भी शामिल हुए।         

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD