Saturday, 11 May 2024

 

 

खास खबरें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद वर्तमान हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक परन्तु सदन में 39 ही दे सकते वोट नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहतर समन्वय को लेकर अंतरराज्यीय समीक्षा बैठक हुई सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सी.ई.ओ मनीष गर्ग लाहौल में अटल टनल रोहतांग 10 हजार 75 फुट ऊंचे नॉर्थ पोर्टल में आयोजित हुआ स्वीप कार्यक्रम आईपीएल मंच से मतदाता जागरूकता का सन्देश रुबीना दिलैक गज़ल कोठारी के 'काम और पारिवारिक संतुलन' से हुई प्रेरित जगराओं में गरजे वड़िंग ; वोटरों की जरूरत को पूरा करने का लिया संकल्प होशियारपुर से कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार यामिनी गोमर ने नामांकन दाखिल किया कांग्रेस विभाजनकारी मुद्दों पर नहीं, बल्कि वास्तविक मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है :अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बहुसंख्यकयों के हक अल्पसंख्यकों को नहीं दिए जायेंगे : डॉ राजीव बिंदल सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू घर पहुंचने पर सुखविंदर बिंद्रा ने राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का गर्मजोशी से किया स्वागत पूर्व सांसदों ने श्री आनंदपुर साहिब का ध्यान नहीं रखा,जनता एक मौका मोदी को दें : डा. सुभाष शर्मा संगरूर और दिडबा में विभिन्न एसोसिएशनों द्वारा मीत हेयर को समर्थन की घोषणा मीत हेयर और अमन अरोड़ा ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई को सच्चाई की जीत बताया सत्यमेव जयते - यह तानाशाही के अंत की शुरुआत है: आप पंजाब में मौजूदा शासन में सभी स्तरों पर गुंडागर्दी हो रही है : विजय इंदर सिंगला सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

 

विकासशील से विकसित भारत बनने में जी.एस.टी. होगी मील का पत्थर साबित : जनार्दन शर्मा

जी.एस.टी. को हकीकत तक पहुंचाने में जेटली का अहम योगदान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jul 2017

बहु-प्रतिक्षित गुड्स सर्विस टैक्स (जी.एस.टी.) के लागू होने पर भारत विकासशील से विकसित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हो चुका है। जी.एस.टी. का पारित होना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारतीय अर्थव्यवस्था के आधुनीकरण कल्याणकारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उपरोक्त शब्द पूर्व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख जनार्दन शर्मा ने जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहे। उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. को भारत में लागू करने में जहां मोदी सरकार बधाई की पात्र है। वहीं इस प्रक्रिया (जी.एस.टी.) को हकीकत तक पहुंचाने में भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली के सफल प्रयास भी प्रशंसा योग्य है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने हर पक्ष के साथ विचार विमर्श करते हुए, सभी नकारात्मक विषयों को सुलझाते हुए देश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए एक इतिहासिक कर सुधार प्रणाली को वास्तविक्ता का रूप दिया है। जी.एस.टी. विधेयक का पारित होना प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ.डी.आई.) आकर्षित करने और रोजगार सृजन के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था को एकिकृत करने के लंबे प्रयास में मिली इतिहासिक सफलता है। विकासशील दुनिया में सबसे गतिशील अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत में राज्य दर राज्य अलग-अलग कर संहिताए थी, जिसके कारण राज्य की सीमाओं से परे कारोबार करना अनूकूल नहीं था इसलिए वस्तु सेवा कर को सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। इस कर प्रणाली से सरकार को ऐसी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी और अपेक्षाकृत आर्थिक एकिवृत अर्थव्यवस्था तैयार होगी, जिससे कंपनियों को ज्यादा आसानी से देश भर में विस्तार करने में मदद मिलेगी। देश की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। साथ ही देश में अतुलनीय आर्थिक अवसर का सृजन होगा, जिससे की घरेलू  बाजारों को स्थाई प्रोत्साहन मिलेगा। भारत जैसा विकासशील देश जो विश्व की नजरों में उभरती हुई शक्ति के रूप में सबका ध्यान केंद्रित किये हुए खड़ा है, वहीं जी.एस.टी. भारत को विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। अर्थशास्त्रियों की माने तो यह भारत का आजादी के बाद सबसे बड़ा कर सुधार का माध्यम है, जिससे देश की टेढ़ी कर व्यवस्था पटरी पर आएगी और देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार होगा। उद्योगिक निवेशकों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे कि देश में रोजगार के साधन जुटेंगे। इसके चलते बेरोजगारी और महंगाई जैसी भयानक बिमारियों से निजात मिलेगी।  

 

Tags: SAD-BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD