Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मनरेगा सड़कों के रख-रखाव को 20 करोड़ रुपये का प्रावधान- अनिल शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Jul 2017

Last updated on: Jul 06, 2017, 00:00 IST

मनरेगा के तहत प्रदेश में विभिन्न विकास खण्डों के अन्तर्गत निर्मित सड़कों के रख-रखाव के लिए वर्ष 2017-18 के बजट में 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी आज ग्रामीण विकास पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री श्री अनिल शर्मा ने ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्तावधान में पीटरहाफ मे आयोजित इंटर स्टेट एक्सचेंज प्रोग्राम के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मनरेगा के तहत जल संरक्षण सम्बन्धी कार्य अधिकता में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे लोगों द्वारा नकदी तथा गैर मौसमी फसलों का उत्पादन कर अपनी आजीविका में बढ़ोतरी की जा रही है।उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत जल संग्रहण के लिए पक्के टैंकों तथा ढांचों के निर्माण के लिए सामग्री घटक की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रति वर्ष 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा के तहत गैर अनुसूचित तथा अनुसूचित क्षेत्रों में तय मजदूरी दरों को राज्य सरकार द्वारा बढ़ाकर 210 व 263 रुपये की दर से अधिसूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्याओं को देखते हुए चारा उत्पादन के क्षेत्र में मनरेगा के तहत योजना केन्द्र के लिए प्रस्तावित की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यों के विकास और गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से विभाग द्वारा अलग से तकनीकी शाखा खोलने पर विचार किया जा रहा है।प्रधान सचिव श्री ओंकार शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कामगारों से वार्तालाप, पंचायती राज प्रतिनिधियों से चर्चा तथा सरकार द्वारा मनरेगा कार्यान्वयन में अपनाये जा रहे सुयोग्य कार्यों का अध्ययन करना है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई से 5 जुलाई तक सात राज्यों से आये प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों ने ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, मण्डी, बिलासपुर, सिरमौर, सोलन और शिमला सहित आठ जिलों का दौरा कर मनरेगा से जुड़े कार्यों का सघन अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि इन प्रतिनिधियें द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड, असम, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मेद्यालय, नागालैंड, झारखंड के अतिरिक्त ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के लगभग 35 अधिकारियों ने प्रदेश में मनरेगा कार्यों का जायजा लिया। 

 

Tags: Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD