पशुपालन, भेड़ एवं मत्स्य पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने आज पशु, भेड़ और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और ईद-उल फिक्ट की पूर्व संध्या पर चिकन और मछली के भंडार की उपलब्धता का जायजा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने संबंधितों को लोगों की सुविधा के लिए राज्य में राजधानी शहरों और जिला मुख्यालयों पर उचित दर पर चिकन और मछली का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विभाग द्वारा स्थापित बिक्री केंद्रों से चिकन और मछली खरीदें।चिकन और मछली के स्टॉक की स्थिति की समीक्षा करते हुए, मंत्री को यह सूचित किया गया कि विभाग ने टैंकिपोरा, प्रेस कॉलोनी, रावलपोरा, जवाहर नगर, बुर्जुल्लाह, छानपोरा, सिविल सचिवालय, नोहटा, ओमारहर, खन्यार, हरिपर्वत और गावकदल में बिक्री के लिए चिकन का काफी स्टॉक रखा हैं। यह भी बताया गया कि विभाग ने नेहरू पार्क में ट्राउट मछलियों का मछली बिक्री केंद्र स्थापित करने के अलावा श्रीनगर शहर में ट्राउट मछली की बिक्री के लिए मोबाइल वैन सेवा भी रखी गई है। बैठक में बताया गया कि ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर जिला और तहसील मुख्यालयों पर चिकन और मछलियों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जाएगा।