Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

प्रथम दलित उपप्रधानमंत्री की बेटी हैं मीरा कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2017

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद (दलित चेहरा) को टक्कर देने के लिए गुरुवार को विपक्षी दलों ने साझा उम्मीदवार के तौर पर 'महिला दलित चेहरा' पेश करते हुए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया। मीरा कुमार भारत के प्रथम दलित उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की सुपुत्री हैं। दिल्ली में जगजीवन राम की समाधि 'समता स्थल' महात्मा गांधी की समाधि राजघाट के ठीक सामने है। मीरा कुमार का जन्म बिहार के सासाराम में 31 मार्च, 1945 को दलित समुदाय में हुआ था। उनकी मां इंद्राणी देवी समाजसेवी थीं। मीरा की शिक्षा-दीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय में हुई है। उन्होंने 1968 में मंजुल कुमार से विवाह किया। उनकी दो पुत्री और एक पुत्र है। 

वह 1970 में विदेश सेवा में शामिल हुईं और कई देशों में नियुक्त रहीं। वह पहली बार उत्तर प्रदेश के बिजनौर से 1985 में सांसद चुनी गईं। 1990 में वह कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी समिति की सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव चुनी गईं।मीरा 1996 में दूसरी बार और 1998 में तीसरी बार सांसद चुनी गईं। वह 2004 में बिहार के सासाराम से लोकसभा सांसद बनीं। युनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस सरकार में 2004 में उन्हें सामाजिक न्याय मंत्री बनाया गया। वर्ष 2009 में वह पांचवीं बार लोकसभा के लिए चुनी गईं। साल 2009 में मीरा कुमार को भारत की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया। मृदुभाषिणी मीरा 2014 तक लोकसभा अध्यक्ष रहीं। 15वीं लोकसभा चुनाव हालांकि वह भाजपा के छेदी पासवान से हार गईं। राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें 17 धर्मनिरपेक्ष पार्टियों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

 

Tags: Meira Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD