Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

रेलवे ने बारामुला से बनिहाल मार्ग पर नए हाल्ट प्वाईंट स्थापित किये

मुख्यमंत्री ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन स्थलों को स्थापित करने का निवेदन किया था

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 18 Jun 2017

Last updated on: Jun 18, 2017, 00:00 IST

बारामुला से बनिहाल मार्ग पर हालिया रेलवे द्वारा स्थापित किये गये अधिक हाल्ट प्वाईंट से घाटी में प्रतिदिन आने जाने वालों को सफर में आसानी हो रही है। इन हाल्ट प्वाईंट को स्थापित करने से यात्री समय पर स्टेशनों तथा हाल्ट प्वाईंट पर पहुंच पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि रेलवे मंत्रालय ने हाल ही में रेल लाईन पर 4 और हाल्ट प्वाईंट स्थापित करने के आदेश दिये थे। यह हाल्ट प्वाईंट बडगाम के बीच रज़वान (सनूर कालीपोरा) तथा मजहोम रेलवे स्टेशन, बडगाम के बीच नैदगाम तथा मजहोम रेलवे स्टेशन, काकापोरा के बीच रतनीपोरा (पुलवामा) तथा अवंतीपोरा स्टेशन तथा काजीगुंड के बीच संगदन (कुलगाम) तथा सदूरा रेलवे स्टेशन पर हैं। 

इन क्शेत्रों के लोगों ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के समक्ष इन हाल्ट प्वाईंट को स्थापित करने की मांग रखी थी। महबूबा मुफ्ती ने विभिन्न संचार माध्यमों से रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु के समक्ष इस मुददे को उठाया था। यहां तक कि उन्होंने उनसे भेंट कर यात्रियों, छात्रों तथा कर्मचारियों की सुविधा के लिए ये हाल्ट प्वाईंट स्थापित करने पर बल दिया था। इसके उपरांत स्थानीय विधायक के नेतृत्व में पुलवामा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री से भेंट कर यात्रियों की सुविधा के लिए बारामुला से बनिहाल रेलवे लाईन पर नैना-बाटापोरा में एक हाल्ट स्टेशन स्थापित करने की मांग की।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह इस मांग को रेलवे मंत्री के समक्ष रखेंगी। 

 

Tags: RAILWAYS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD