Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

दार्जिलिंग : सुरक्षा अधिकारी झड़प में घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दार्जिलिंग , 17 Jun 2017

उत्तरी पश्चिम बंगाल की पहाड़ियों में शनिवार को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के समर्थकों के साथ झड़प में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आईआरबी की द्वितीय बटालियन के कमांडर मृणाल घोष ने बताया कि आईआरबी के सहायक कमांडर किरण तमांग को बाद में इलाज के लिए सिलीगुड़ी लाया गया।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कोलकाता में कहा, "हमें मिली खबरों के मुताबिक, किरण तमांग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी मौत नहीं हुई है।"इससे पहले उन्होंने कहा था कि सहायक कमांडर का निधन हो गया है।इसी बीच जीजेएम ने दावा किया कि पुलिस गोलीबारी में उसके दो समर्थकों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।जीजेएम के सहायक महासचिव बिनय तमांग ने कहा, "दो लोगों की मौत हो गई है और पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हम अपने लोगों की तलाश कर रहे हैं।"पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की बात से इंकार किया है।एडीजी (कानून-व्यवस्था) अनुज शर्मा ने कहा, "पुलिस ने गोलीबारी नहीं की। जीजेएम ने हमारे वाहनों में आग लगाई है। हम घटना की जांच कर रहे हैं।"जीजेएम द्वारा उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में आहूत बंद का शनिवार को छठा दिन है, जब क्षेत्र में हिंसा और प्रदर्शनों की ताजा घटनाएं हुई हैं। इससे पहले जीजेएम के तमांग ने दावा किया कि पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी और तोड़फोड़ की। 

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD