Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद वर्तमान हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 40 विधायक परन्तु सदन में 39 ही दे सकते वोट नामांकन दाखिल करने के चौथे दिन 3 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहतर समन्वय को लेकर अंतरराज्यीय समीक्षा बैठक हुई सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सी.ई.ओ मनीष गर्ग

 

अरविंद केजरीवाल ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 29 May 2017

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को यहां एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे और उन्होंने स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना की। पंजाब विधानसभा चुनाव के मार्च में आए नतीजों के बाद केजरीवाल का यह पहला पंजाब दौरा है।केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता, राज्य संयोजक और संगरुर से सांसद भगवंत मान और सह संयोजक अमन अरोड़ा भी थे।केजरीवाल ने स्वर्ण मंदिर परिसर के बाहर मीडिया से कहा कि वह पांचवें सिख गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं।इस बीच पत्रकारों के एक समूह ने आरोप लगाया है कि आप संयोजक केजरीवाल के सुरक्षा कर्मियों ने उनसे हाथापाई की, जबकि वे केजरीवाल से बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे।केजरीवाल बाद में हवाईअड्डे के निकट एक स्थान पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रवाना हो गए।इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को रास्ते में काले झंडे भी दिखाए।पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आप को 20 सीटें मिली हैं। आप पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी है।आप गुरदासपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है। यह सीट भाजपा सांसद व अभिनेता विनोद खन्ना के 27 अप्रैल को हुए निधन के कारण खाली हो गई है।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD