Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

वेंकैया नायडू ने झारखंड के लिए अलग 24x7 डीडी चैनल की घोषणा की

24 घंटे के इस चैनल को लांच किये जाने तक डीडी बिहार ही डीडी रांची के कार्यक्रमों का भी प्रसारण करेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 16 May 2017

Last updated on: May 16, 2017, 00:00 IST

सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने झारखंड राज्‍य के लिए एक अलग 24x7 डीडी चैनल की घोषणा की है। सरकार ने राज्‍य के लोगों के लिए 24x7 डीडी झारखंड चैनल हेतु एक विजन दस्‍तावेज पेश किया और इस प्रस्‍ताव को दूरदर्शन की तीन वर्षीय कार्य योजना में शामिल किया गया। हालांकि, 24x7 डीडी झारखंड चैनल को लांच किये जाने तक डीडी रांची के कार्यक्रमों का प्रसारण डीडी बिहार पर ही होगा। झारखंड से संबंधित कार्यक्रमों के लिए पहले से ही उपलब्‍ध 24x7 सैटेलाइट चैनल-डीडी बिहार में एक विशेष विंडो उपलब्‍ध कराई जायेगी। मंत्री महोदय ने आज झारखंड के रांची में आयोजित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कार्यक्रमों एवं पहलों की समीक्षा बैठक में यह बात कही। झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास भी समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित थे।समीक्षा बैठक के दौरान जिन मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया था उनका अवलोकन पेश करते हुए नायडू ने कहा कि झारखंड सरकार से अलग फीडरों के जरिए राज्‍य में आकाशवाणी और दूरदर्शन के केंद्रों को समर्पित विद्युत आपूर्ति सुलभ कराने का आग्रह किया गया है। उन्‍होंने कहा कि दिसंबर 2018 तक कोडरमा क्षेत्र के सभी अलग-थलग इलाकों को कवर करने के लिए आवश्‍यक कदम उठाये जा रहे हैं, ताकि दूरदर्शन एवं आकाशवाणी द्वारा राज्य के समस्‍त भौगोलिक क्षेत्रों में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चि‍त की जा सके।

समीक्षा बैठक के दौरान नायडू ने राज्‍य सरकार से सामुदायिक रेडियो के प्‍लेटफॉर्म का उपयोग करने को कहा, ताकि अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चि‍त की जा सके। उन्‍होंने कहा कि शैक्षणिक संस्‍थानों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) को सामुदायिक रेडियो के केंद्रों की स्‍थापना के लिए प्रोत्‍साहित किया जाना चाहिए। मंत्री महोदय ने कहा कि सामुदायिक रेडियो दरअसल सशक्‍त करने वाला एक अहम साधन है, जो स्‍थानीय भाषाओं/बोलियों में लोगों की सूचना संबंधी जरूरतों की पूर्ति करता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि रेडियो की पहुंच बढ़ाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने विभिन्‍न राज्‍यों में सीआरएस की स्‍थापना हेतु हितधारकों के लिए सब्सिडी राशि को बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया है।राज्‍य में रेडियो की पहुंच बढ़ाने के बारे में विस्‍तार से बताते हुए श्री नायडू ने इस बात का उल्‍लेख किया कि एफएम चरण  III के तहत 16 और निजी एफएम चैनल झारखंड राज्‍य के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।श्री नायडू ने 64वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार समारोह में सर्वाधिक फिल्‍म अनुकूल राज्‍य पुरस्‍कार श्रेणी में ‘विशेष उल्‍लेख पुरस्‍कार’ प्राप्‍त करने के लिए राज्‍य सरकार की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि इस तरह के पुरस्‍कार से राज्‍य सरकार को सर्वोत्तम फिल्‍मांकन गंतव्‍य के रूप में राज्‍य का विवरण (प्रोफाइल) पेश करने में आसानी होगी।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Raghubar Das

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD