Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी को नर्मदा सेवा मिशन की कार्ययोजना सौंपी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरकंटक (मध्यप्रदेश) , 15 May 2017

Last updated on: May 15, 2017, 00:00 IST

मध्यप्रदेश में चल रही नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा की पूर्णता के मौके पर सोमवार को अमरकंटक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा सेवा मिशन की शुरुआत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नर्मदा सेवा मिशन की कार्ययोजना-2017 सौंपी। इस कार्ययोजना में कहा गया है कि मिशन को 19 विभाग मिलकर आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही नर्मदा नदी के प्रवाह को निरंतर बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों की गतिविधियां और जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। कार्ययोजना के मुताबिक, नर्मदा प्रवाह के लिए वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि विकास, मत्स्य-पालन, नर्मदा घाटी विकास, नगर विकास, पशुपालन, ग्रामोद्योग, राजस्व, खनिज, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, पर्यावरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक न्याय, संस्कृति, उद्योग, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग मिलकर योजना बनाएंगे और परस्पर सहयोग एवं समन्वय के साथ उसे क्रियान्वित करेंगे।

कार्ययोजना के मुताबिक, वन विभाग नर्मदा नदी की जीआईएस मैपिंग का काम शुरू करेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नर्मदा नदी की सहायक नदियों के संरक्षण के लिए पंचायतों की भूमिका तय करेगा। नर्मदा किनारे के गांवों को पूरी तरह खुले में शौच जाने से मुक्त करेगा। कृषि विभाग हर साल प्रत्येक ग्राम पंचायत में 50 एकड़ जमीन पर जैविक खेती का विस्तार करेगा। नर्मदा घाटी विकास विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि नदी पर निर्मित या निर्माणाधीन बांधों के कारण नदी का बहाव बाधित नहीं हो और नदी के पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचे।कार्ययोजना में कहा गया है कि नगर विकास विभाग नर्मदा नदी में गंदे नालों को मिलने से रोकेगा और मल-जल के निष्पादन की व्यवस्था करेगा। नर्मदा के किनारे सिंचाई के लिए सोलर पंप के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। नर्मदा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए संस्कृति विभाग द्वारा संत और समाज के बीच समन्वय एवं संवाद स्थापित किया जाएगा।इसके साथ ही नर्मदा और सहायक नदियों को औद्योगिक प्रदूषण से बचाने के लिए उद्योग विभाग काम करेगा। योजना विभाग नर्मदा साक्षरता का विस्तार करेगा और नर्मदा ज्ञान केंद्रों की स्थापना की जाएगी।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD