Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

भ्रष्टाचारी नक्सलियों, आतंकियों से ज्यादा खतरनाक : पप्पू यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 09 May 2017

जन अधिकार पार्टी (जाप) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने यहां मंगलवार को कहा कि नक्सलियों और आतंकवादियों से ज्यादा खतरनाक भ्रष्टाचारी हैं। नक्सली या आतंकी कुछ लोगों को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन एक भ्रष्टाचारी एक साथ लाखों लोगों को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने बिहार के कई विधायकों की संपत्ति की जांच प्रवर्तन निदेशालय से करवाने की मांग भी की। बाहुबली सांसद ने पटना में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 16वीं बिहार विधानसभा में 156 विधायक करोड़पति हैं, जबकि 130 विधायकों के खिलाफ जघन्य अपराध के मामले दर्ज हैं। एडीआर की रिपोर्ट की कॉपी जारी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के 40, जद (यू) के 32, राजद के 28 और कांग्रेस के 13 विधायक करोड़पति हैं।उन्होंने कहा, "15वीं विधानसभा के साथ 16वीं विधानसभा में जीते कई विधायकों की संपत्ति में 10 गुना तक वृद्धि हुई है। इन विधायकों की संपत्ति की जांच प्रवर्तन निदेशालय से करवानी चाहिए, जिससे उनकी आय के स्रोत का पता चल सके।"

पप्पू यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आगे कहा, "नक्सली या आतंकी कुछ लोगों को नुकसान पहुंचाता है, लेकिन एक भ्रष्टाचारी एक साथ लाखों लोगों को नुकसान पहुंचाता है। एक भ्रष्टाचार के कारण लाखों के विकास की योजनाएं अधर में लटक जाती हैं। भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ कठोर कानून बनना चाहिए और उसे कठोरता से लागू किया जाना चाहिए।"राजद में रह चुके जाप सांसद ने जेल में बंद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बीच कथित बातचीत के ऑडियो पर कहा कि जेल में बंद किसी व्यक्त से बात करना अनुचित है। उन्होंने हालांकि सवालिया लहजे में कहा कि कौन नेता जेल में बंद अपराधियों से बात नहीं करता है! वर्ष 1997 में लालू यादव तो बेउर जेल से ही सरकार चला रहे थे।उन्होंने सभी पार्टियों के नेताओं से आग्रह किया वे अपराधी और भ्रष्टाचारी को किसी चुनाव में टिकट नहीं दें। 

 

Tags: Pappu Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD