Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

देश का कर राजस्व दो सालों में 30 लाख करोड़ तक पहुंचेगा : नितिन गडकरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 May 2017

Last updated on: May 04, 2017, 00:00 IST

देश का कर राजस्व अगले दो सालों में 30 लाख करोड़ के आंकड़े को छू सकता है और यह साल 2014 में जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई थी तो उस वक्त के राजस्व से दोगुनी होगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को यह बातें कही। 'इंडिया इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लाजिस्टिक्स सम्मेलन' के उद्घाटन सत्र में गडकरी ने कहा कि कर संग्रहण में यह बढ़ोतरी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने तथा नोटबंदी के कारण होगी। मंत्री ने कहा, "जब हमारी सरकार बनी तो कुल कर राजस्व 13 लाख करोड़ रुपये था। पिछले तीन सालों में यह बढ़कर 20 लाख करोड़ रुपये हो गया। और नोटबंदी और जीएसटी के बाद यह बढ़कर 28 लाख करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। यहां तक कि यह 30 लाख करोड़ के आंकड़े को भी छू सकती है।"

यह आंकड़े थोड़े आशावादी प्रतीत होते हैं, क्योंकि वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि जीएसटी के पहले वर्ष में कुल राजस्व संग्रह में वृद्धि कम हो सकती है। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने हाल ही में आईएएनएस को बताया था कि 2017-18 केंद्रीय बजट में कर राजस्व में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है जो 19.12 लाख करोड़ रुपये है। जबकि वास्तविक वृद्धि दर 8 से 9 फीसदी होने का अनुमान है। इसका मतलब यह है कि 30 लाख करोड़ रुपये कर संग्रहण की उम्मीद अभी अगले कुछ सालों में पूरी होगी, जिसके बारे में मंत्री ने उम्मीद जाहिर की है। 

 

Tags: Nitin Gadkari , Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD